शिवपुरी. जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम देवपुर में ट्रेक्टर से खेत पर काम करने जा रहे एक युवक का आधा दर्जन लोगों ने रास्ता रोककर हमला कर दिया। इस बात की रिपोर्ट फरियादी ने गोवर्धन थाना जाकर जिस पर पुलिस आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी सिपाही पुत्र मुरारी लाल यादव निवासी देवपुर अपने ट्रेक्टर से खेत पर काम करने जा रहा था तभी ओमी, पूरन, अशोक, संजय, देवू, गुरूराज सहित एक अन्य व्यक्ति ने सिपाही को मारने की नियत से घात लगाए रास्ते में खड़े हुए थे।
जैसी इन सभी लोगों को सिपाही अपने ट्रेक्टर से आता हुआ दिखा तो पहले तो इन सभी लोगों ने मिलकर ट्रेक्टर पर पत्थर पटक दिया जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया इसके बाद सभी लोगों ने एक राह होकर सिपाई की लात घूंसों एवं लाठी से मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल व्यक्ति को उपचार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।