ससुर की अंतिम यात्रा में जा रहे थे, ट्रक ने कुचल डाला

shailendra gupta
0
शिवपुरी. खूबत घाटी पर आज दोपहर 2:30 बजे एक मोटर साईकिल और ट्रक की भिड़त में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायल व्यक्ति को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर ट्रक को जप्त कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामभरत उम्र 20 निवासी सेमरी, रामवरण पुत्र जगन्नाथ सिंह गुर्जर, रानी पत्नी विजय सिंह गुर्जर अपनी मोटर साईकिल से वर्दखेड़ी रानी के ससुर की गमी में शामिल होने जा रहे थे तभी खूबत घाटी के मोड पर ग्वालियर की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक एचआर 55 एम 1238 के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे रामभरत उम्र 20 निवासी सेमरी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि रामवरण व रानी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!