रंजिश पुरानी थी, लगा दी दुकान में आग

shailendra gupta
0
शिवपुरी। पोहरी कस्बे में एक परचूने की दुकान में पुरानी रंजिश के चलते युवक ने आग लगा दी। जिसके कारण दुकान  संचालक का हजारों रूपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। पुलिस ने फरियादी की फरियाद पर से आगजनी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवओम खचेरा निवासी पोहरी ने पुलिस को रिपोर्ट में बताया कि मेरी परचुने की दुकान थी जिसमें गुल्लू ठाकुर ने पुरानी रंजिश को भुनाते हुए आग लगा दी। जिससे दुकान के अंदर रखा  लगभग 85 हजार रूपए का सामान जल कर नष्ट हो गया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ अगजनी का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!