शिवपुरी- शहर से करीब दस कि.मी. दूर शिवपुरी झांसी मार्ग पर एक आटो पलट जाने से आज उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए। ऑटो में बैठे हुए लोग बांकड़े हनुमान मंदिर पर दर्शन के लिए जा रहे थे तभी यह वाहन सामने से आ रही एक मोटर साईकिल से अपनी भिडंत बचाने के लिए पलट गया।
वाहन के पलटते ही उसमें सवार यात्री दुर्घटना का शिकार हो गए और इसमें बैठे एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां पर तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए यहां से ग्वालियर रैफर किया गया। दुर्घटना में ऑटो में सवार जिस महिला की मौत हुई उसका नाम मीरा कुशवाह पत्नि स्वर्गीय घनश्याम कुशवाह उम्र 38 साल निवासी मनियर बताया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि घायलों में सुनील कुशवाह, सोनू कुशवाह, मोनू कुशवाह, आदि शामिल हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।