ट्राली में दबकर बालिका की मौत

0
शिवपुरी. जिले के बैराड थानान्तर्गत एक ट्राली पलट जाने के कारण उसमें सवार बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला संज्ञान में ले लिया है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार निकिता पत्नि नवल आदिवासी उम्र 14 साल निवासी चराई भवंरपुरा बीते शाम अपने परिजनों एवं अन्य ग्रामीणों के साथ ट्रेक्टर ट्राली में  सवार होकर मजदूरी करने बैराड क्षेत्र में जा रही थी। इसी दौरान बैराड घाटी पर ट्रेक्टर असंतुलित हो गया और उसमें लगी ट्राली पलट गई। जिससे ट्राली के नीचे दबकर निकिता की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पीएम हाउस भेज मामला संज्ञान में ले लिया है।

बुलेरो पलटी, दो घायल
 
शिवपुरी. शहर के देहात थाना अंतर्गत आने वाले कोटा भगौरा मोड़ आज सुबह 10 बजे चालक की लापरवाही के चलते नहर में जा गिरी जिससे उस बुलेरों में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए घायल व्यक्ति को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला संज्ञान में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्योपुर से झांसी जा रही बुलेरो क्रमांक एमपी 31 सीए 6299 के चालक ने आज वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए एक नहर जा गिरी जिससे बुलेरों में सवार ड्रायवर राकेश जागीर पुत्र घनश्याम जागीर उम्र 28 वर्ष निवासी श्योपुर, उसमें बैठे भागीरथ पुत्र लाड़की निवासी सलैया गंभीर रूप से घायल हो गए।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!