शिवपुरी। शहर के गांधी पार्क मैदान में संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन भव्य स्तर पर होने जा रहा है। साध्वी विश्वेश्वरी हरिद्वार से पधारकर धर्म की गंगा बहाकर शिवपुरी की जनता को कथा का रसपान कराएंगी। 2 से लेकर 10 जनवरी तक होने वाली इस कथा में प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक भक्ति रस की धारा बहेगी।
इस धार्मिक आयोजन को लेकर समिति के रामशरण अग्रवाल एवं कपिल सहगल ने बताया कि साध्वी विश्वेश्वरी देवी लगातार चौथी बार शिवपुरी जिले में अपनी मधु स्वर वाणी से श्रीराम कथा का गुणगान कर लोगों में भक्ति का अलख जलगाएंगी। श्रीराम कथा आयोजन को लेकर अभी से व्यापक स्तर पर कथा आयोजन समिति द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा है। कथा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने को लेकर विशाल पाण्डाल लगाया जाएगा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।