शिवपुरी,खोड मे 3 नंबर को एकत्रित होगें जिले के अधिकारी,कलेक्टर ने दिए निर्देश

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। पिछोर अनुविभाग के खोड़ में इस मंगलवार, 3 नवम्बर को जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जिसमें आमजन अपनी समस्या का निराकरण करा सकेंगे। खोड उपतहसील कार्यालय में ही कैंप में समस्या निराकरण से जिला कार्यालय तक ग्रामीणों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने समस्त कार्यालय प्रमुखों को जनसुनवाई में उपस्थित रहकर आमजनों से प्राप्त आवेदन पत्रों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार 3 नवम्बर को आयोजित होने वाली इस जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों का मौके पर ही त्वरित समाधान करना है। कलेक्टर श्री वर्मा ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर जनसुनवाई की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपादित करें।

जिला प्रशासन का प्रयास है कि दूर-दराज से आने वाले आम नागरिकों की समस्याओं का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान हो सके। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस प्रकार के वृहद जनसुनवाई कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!