शिवपुरी। गाय देश की राजनीति मे बडा हिस्सा रखती है गौ माता के नाम पर वोट मांगे जाते है और गो माता के पेट और सुरक्षा के नाम पर बजट भी दिया जा रहा है,लेकिन हालत इसके विपरित सडक पर देखने को मिले है। मप्र सरकार के पीडब्लूडी विभाग मे पदस्थ एक महिला सब इंजीनियर को गाय के लिए हक महंगा पडा और सजा के रूप मे ट्रांसफर मिल गया,लेकिन जिद्दी महिला ने शिवपुरी आकर अपनी नौकरी तो ज्वाइन कर ली,लेकिन सरकारी कार्यप्रणाली के विरोध स्वरूप घर का त्याग कर दिया और सडक पर सो रही है।
शिवपुरी बायपास पर पुलिस कंट्रोल रूम के सामने सड़क किनारे एक महिला अपना बिस्तर बिछाकर एवं मॉस्किटो क्वाइल लगाकर रात गुजार रही है,यहां एक महिला को सडक के किनारे विस्तर बिछाकर सो रही महिला से स्थानीय युवक ने बातचीत की,बातचीत मे ज्ञात हुआ महिला हिमाचली मिश्रा शिवपुरी की PWD मे सब इंजीनियर है,हाल मे उनका ट्रांसफर ग्वायिलर से शिवपुरी के लिए हुआ है। सब इंजनीयिर हिमाचली मिश्रा ने बताया कि उनका ट्रांसफर एक बीमार गाय के मौत का कारण बनी ग्वायिलर की लालटीपरा गौशाला प्रबंधन पर कार्यवाही की मांग पर उनको सजा के रूप मे ट्रांसफर मिला है।
PWD विभाग की सब इंजीनियर हिमाचली मिश्रा ने बताया कि वह जब ग्वालियर मे पदस्थ थी जब वह बीमार या घायल गाय दिखाई देने पर अपने खर्च से इलाज कराती थी,हिंदू धर्म मे गाय को दर्जा प्राप्त हमारी गौ माता को बचाने के लिए कई बार व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास किए। हिमाचली मिश्रा ने बताया कि एक बार ग्वालियर में उन्हें एक गाय के पेट में ट्यूमर दिखाई दिया। उन्होंने किराये के वाहन से गाय को ग्वायिरल की लालटिपारा गौशाला पहुंचवाया और उसके उपचार का आग्रह किया। कुछ दिन बाद वही गाय उन्हें इंडियन कॉफी हाउस के बाहर दिखाई दी। उन्होंने गौशाला प्रबंधन से संपर्क किया, जिसके बाद गाय को वापस ले जाया गया। लेकिन दो दिन बाद जब वह गाय का हाल जानने पहुंचीं, तो उन्हें बताया गया कि गाय की मौत हो चुकी है।
गाय की मौत के बाद शुरू की कार्रवाई की मांग
गाय की मौत से आहत हिमाचली ने गौशाला प्रबंधन को जिम्मेदार मानते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। उनके अनुसार, उन्होंने इस मामले में ग्वालियर कलेक्टर और कमिश्नर से मिलने की कोशिश की, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। हिमाचली का दावा है कि इसके बाद उनका ग्वालियर से शिवपुरी ट्रांसफर कर दिया गया।
उन्होंने ट्रांसफर के खिलाफ कोर्ट से स्टे लेने का प्रयास किया, लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने शिवपुरी में ज्वाइनिंग तो दे दी, मगर सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे रात गुजारने लगीं। उनका यह कदम अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हिमाचली मिश्रा का आरोप है कि जिस गाय के इलाज के लिए उन्होंने प्रयास किए, उसकी मौत के मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए थी। उनका कहना है कि गौशाला संचालक के प्रभावशाली होने की चर्चा उन्होंने सुनी है।
हालांकि, गौशाला प्रबंधन पर लगाए गए आरोपों और ट्रांसफर के पीछे बताए जा रहे। फिलहाल, एक सरकारी महिला इंजीनियर का सड़क किनारे रात गुजारना कई सवाल खड़े कर रहा है,क्या सरकारी बजब पर फल फूल रही गौशालाओ से सवाल करना महंगा पड गया है,क्या एक बीमार गाय को पुन:सडक पर कैसे छोड दिया,ऐसे कई सवाल इस मामले मे खडे हो रहे है कि ग्वालियर की लालटिपरा गौशाला प्रबंधन इतना प्रभावशाली है कि ग्वालियर के कमिश्नर और कलेक्टर उसके खिलाफ एक शब्द सुनने को तैयार नही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।