शिवपुरी। शिवपुरी जिले के कोलारस में सोमवार रात तहसीलदार प्रदीप भार्गव ने मूंगफली से भरा एक ट्रक जब्त किया। एनएच-46 बायपास पर अन्नपूर्णा होटल के पास हुई कार्रवाई में करीब 300 क्विंटल मूंगफली बरामद की गई। ट्रक में 600 बोरियां थीं। जांच के दौरान मूंगफली के परिवहन से जुड़े मंडी टैक्स और गेट पास जैसे जरूरी दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद ट्रक और उसमें भरे माल को जब्त कर लिया गया।
करेरा से महाराष्ट्र जा रहा था ट्रक
ट्रक क्रमांक MP09 HJ 0122 करेरा से मूंगफली भरकर महाराष्ट्र के सांवली जा रहा था। चालक अंकेश पाल ने बताया कि मूंगफली करेरा की बाबू साहू की फर्म से भेजी जा रही थी। ट्रक का मालिक राकेश गुप्ता शिवपुरी का निवासी है।
मंडी बोर्ड को सौंपा माल
तहसीलदार प्रदीप भार्गव के मुताबिक, जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने के कारण कार्रवाई की गई है। मामले में मंडी टैक्स की चोरी की आशंका है। जब्त ट्रक और मूंगफली को आगे की कार्रवाई के लिए कोलारस मंडी बोर्ड को सौंप दिया गया है। है। तहसीलदार के अनुसार, दस्तावेजों की कमी के कारण यह कार्रवाई हुई और मंडी कर की चोरी की आशंका है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।