कानपुर से सूरत जा रहे ट्रॉला का वन देवी मैया मंदिर के पास एक्सीडेंट

Lalit Mudgal
0
shivpuri samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना मे फोरलेन पर स्थित अमोला घाटी मे बीती रात एक ट्रॉला  अनियंत्रित होकर होकर किनारे एक गहरी खाई मे कूंद गया। इस हादसे मे ड्रायवर की मौत और हेल्पर की घायल होने की खबर मिल रही है। यह ट्रॉला यूपी से गुजरात जा रह था। सभांवना व्यक्त की जा रही है कि डृायवर को नींद का झोंका आने के कारण ट्रॉला खाई मे गिरा है। 

वन देवी मैया मंदिर के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, ट्रॉला अमोला घाटी में वन देवी मैया मंदिर के पास पहुंचा था। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ड्राइवर राम अनुज चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर  उमेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल हेल्पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती
हादसे की सूचना मिलने के बाद एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल हेल्पर उमेश कुमार को मेडिकल कॉलेज शिवपुरी ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। मृत ड्राइवर राम अनुज चौधरी, पिता केशव चौधरी, उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के ग्राम कैथवालिया, पोस्ट कैथवालिया, छपिया वसई के निवासी थे। वहीं, घायल हेल्पर उमेश कुमार, पिता राम असीह, उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के इटौरा (मुझैली), अरदौना के निवासी हैं। राम अनुज चौधरी के शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!