शिवपुरी। किड्स गार्डन स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के अंतर्गत अंतरविद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता विद्यालय के चेयरमैन श्री शिवकुमार गौतम एवं संचालिका श्रीमती रूपाली गौतम के मार्गदर्शन तथा प्राचार्य श्रीमती मेघा श्रीवास्तव एवं उपप्राचार्य श्रीमती अंजू नरूला के आतिथ्य में संपन्न हुई।
टेबल टेनिस कोच निखिल चौकसे से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में कुल 62 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विभिन्न श्रेणियों में कुल 72 मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों का उत्साह देखने लायक था। सभी प्रतिभागियों ने शानदार खेल कौशल, एकाग्रता, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
प्रतियोगिता में जूनियर बॉयज़, गर्ल्स एवं सीनियर बॉयज़ सहित तीन श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए गए।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे
जूनियर बॉयज़ वर्ग
विजेता: संभव अरोड़ा
उपविजेता: यश राठौर
गर्ल्स वर्ग
विजेता: अनिष्का तोमर
उपविजेता: गौरी गुप्ता
सीनियर बॉयज़ वर्ग
विजेता: तनिष्क मित्तल
उपविजेता: आदित्य गुप्ता
समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर खेल शिक्षक में सचेंद्र पाठक,माधवी राठौर ,रौनक, एवं विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, एकाग्रता एवं निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा सीखने और खेलों के प्रति रुचि विकसित करने का अवसर प्रदान करती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी 62 खिलाड़ियों के उत्साह, मेहनत एवं शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।