शिवपुरी। बिजली कंपनी के रखरखाव और सुधार कार्य का असर बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र के कई इलाकों पर पड़ेगा। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के शिवपुरी ग्रामीण उपसंभाग के अनुसार 7 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक करीब 4 घंटे विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।
कंपनी द्वारा 33 केवी रौनाखेड़ी फीडर और 33 केवी जसराजपुर फीडर पर आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्य किया जाएगा। इसके चलते इन फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
कटौती के दौरान 33/11 केवी उपकेंद्र रौनाखेड़ी से जुड़े सभी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा 33/11 केवी उपकेंद्र जसराजपुर, सिरसौद और ठर्रा से जुड़े समस्त क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत कंपनी ने बताया कि संबंधित कार्य सावधानीपूर्वक किए जाने के कारण निर्धारित समय में बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। साथ ही इन क्षेत्रों के एचटी उपभोक्ता भी कटौती से प्रभावित रहेंगे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।