शिवपुरी,दीपावाली पर पटाखे बेचने वालो की कैरेक्टर की जांच होगी आवश्यक,पढिए खबर

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। दीपावली पर फुटकर पटाखे बेचने के लिए अस्थायी आतिशबाजी लाइसेंस लेना होगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। लाइसेंस के लिए वही व्यक्ति पात्र होगा, जिसकी उम्र 18 साल या उससे अधिक हो। किसी आपराधिक मामले में न्यायालय ने उसे दोषी न ठहराया हो।
ऐसे आवेदक को भी लाइसेंस नहीं मिलेगा, जिसे दंड प्रक्रिया संहिता या भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत परिशांति एवं सदाचार के लिए बंध-पत्र निष्पादित करने का आदेश दिया गया हो। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तय की गई है। 

जानकारी के अनुसार दीपावली 2026 के लिए अस्थायी आतिशबाजी और पटाखा विक्रय की अनुज्ञप्ति की प्रक्रिया मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग के निर्देशों के तहत शुरू की गई है। विस्फोटक अधिनियम 1884, विस्फोटक नियम 2008, विस्फोटक संशोधन नियम 2019 के तहत यह सेवा पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि 20 अक्टूबर के बाद मिले आवेदनों पर विचार नहीं होगा। 

किसी भी हालत में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। आवेदक एमपी ई-सर्विस पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संबंधित लोक सेवा केंद्र पर जाकर भी आवेदन किया जा सकता है। निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके प्रक्रिया पूरी होगी। शुल्क कोष एवं लेखा कार्यालय में ऑनलाइन जमा होगा।

आतिशबाजी लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रतिलिपियां एसडीएम कार्यालयों में जमा होंगी, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदकों को नियमानुसार भरे हुए आवेदन की प्रतिलिपियां संबंधित अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय में जमा करनी होंगी। शिवपुरी जिले के शिवपुरी, कोलारस, करैरा, पोहरी और पिछोर एसडीएम कार्यालयों में आवेदन की प्रतिलिपियां जमा की जाएंगी। 

इसके बाद संबंधित एसडीएम कार्यालयों द्वारा प्राप्त आवेदनों का परीक्षण किया जाएगा। आवेदन में दी गई जानकारी और दस्तावेजों की जांच के बाद एसडीएम ऑनलाइन प्रतिवेदन तैयार कर कलेक्टर कार्यालय को भेजेंगे।

ये दस्तावेज करने होंगे अपलोड, चरित्र प्रमाण जरूरी
आवेदन करते समय आवेदक को जरूरी दस्तावेज स्कैन कर पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। इनमें आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, पुलिस प्रतिवेदन/चरित्र सत्यापन, पूर्व का अस्थायी आतिशबाजी लाइसेंस और मोबाइल नंबर शामिल हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!