शिवपुरी। शिवपुरी जिले मे पिछले 24 घंटे 3 हादसो मे 2 नाबालिग बच्चे और एक फस्ट ईयर की स्टूडेटस की मौत होने की खबर मिल रही है। पोहरी मे 12 साल का कृष्णा तालाब मे डूबने से मौत हो गई वही। कोलारस मे फस्ट ईयर की स्टूडेंटस रचना फांसी के फंदे पर लटकी मिली। वहीं शिवपुरी के पिपरौदा आलम गांव का रहने वाला परिवार, जो वर्तमान में गुरुग्राम के निबोट गांव में रह रहा है, उसकी 15 वर्षीय बेटी की मौत हो गई।
तालाब किनारे नहाने गया था कृष्णा, गड्ढे में डूबा
पोहरी के कटरा मोहल्ले में रहने वाला 12 वर्षीय कृष्णा पुत्र पूरन बाथम मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे घर से कुछ ही दूरी पर स्थित आमई तालाब के पास नहाने गया था। परिजनों के मुताबिक तालाब किनारे बने गड्ढे में पानी की गहराई अधिक थी। इसी दौरान कृष्णा उसमें डूब गया।
काफी देर तक कृष्णा के वापस नहीं लौटने पर परिजनों और आसपास के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। तालाब किनारे उसकी साइकिल और कपड़े रखे मिले, जिसके बाद लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। तलाश के दौरान गड्ढे से कृष्णा का शव बरामद हुआ।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। घर के पास हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
शिवपुरी के पिपरौदा आलम की आरुषि गुरुग्राम में मृत मिली
दूसरी घटना गुरुग्राम जिले के सदर थाना क्षेत्र के निबोट गांव की है। मूल रूप से शिवपुरी जिले के पिपरौदा आलम निवासी गणेश वर्तमान में अपने परिवार के साथ निबोट गांव में रहकर मजदूरी करते हैं। मंगलवार को गणेश और उनकी पत्नी रोज की तरह मजदूरी के लिए घर से बाहर गए थे।
शाम को जब दोनों वापस लौटे तो उनकी 15 वर्षीय बेटी आरुषि घर पर नहीं मिली। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और देर रात तक आसपास के इलाकों में उसे खोजते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
बुधवार सुबह परिजन और रिश्तेदार दोबारा आरुषि की तलाश में निकले। इसी दौरान खेतों की ओर उसकी चप्पल दिखाई दी। आसपास तलाश करने पर आरुषि मृत अवस्था में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में कॉलेज छात्रा की संदिग्ध मौत होने की खबर मिल रही है।
छात्रा शिवपुरी के कॉलेज में फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। जानकारी के मुताबिक मंगलसिंह जाटव ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रचना जाटव रोजाना की तरह बुधवार सुबह करीब 9 से 10 बजे पढ़ाई के लिए शिवपुरी गई थी। वह शाम करीब 4 बजे वापस घर लौटी और खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद मंगलसिंह और उनकी पत्नी जानकी ने कमरे का दरवाजा खोला तो रचना पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी मिली।
परिजनों ने तत्काल गांव के सरपंच नवलसिंह लोधी को घटना की सूचना दी। इसके बाद कोलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मामले में केस दर्ज किया गया। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।