कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना सीमा की लुकवासा चौकी क्षेत्र में मां के साथ खेत पर मजदूरी करने के बाद अपने गांव रिजौदा जाने के लिए ट्रैक्टर पर चढ़ रही 11 वर्षीय बालिका गिर गई। इसी दौरान चालक ने ट्रैक्टर आगे बढ़ा दिया और ट्राली का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे बालिका की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम रिजौदा के रहने वाले करीब 35-40 मजदूर मंगलवार को भुट्टा तोड़ने के लिए गांव से कुछ किलोमीटर दूर खेतों पर मजदूरी करने के लिए आए गए थे। इसी क्रम में 11 साल की अनन्या जाटव पुत्री सुरेश जाटव भी अपनी मां के साथ मजदूरी करने के लिए आई थी। देर शाम काम खत्म होने के बाद जब मजदूर वापस लौट कर गांव जाने के लिए ट्रैक्टर ट्राली में बैठ रहे थे।
अनन्या भी ट्राली में चढ़ ही रही थी कि तभी चालक ने ट्रैक्टर आगे बढ़ा दिया और अनन्या फिसल कर गिर गई, इससे ट्राली का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने मृतका के शव पीएम करवा कर मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
लुकवासा चौकी की घटना, भुट्टा तोडकर मां के साथ अपने गांव रिजौदा लौट रही थी बालिका
सुरक्षा से किया जाता है खिलवाड़ः यहां बताना होगा कि फसल कटने के समय ट्रैक्टर-ट्रालियों, आटो व अन्य वाहनों में मजदूरों को क्षमता से अधिक संख्या में बैठाया जाता है। इनकी सुरक्षा के कोई इंतजाम खेत मालिकों द्वारा नहीं किए जाते। इसके अलावा पुलिस व परिवहन विभाग भी इस ओर यह कहते हुए कोई ध्यान नहीं देता है कि मजदूर दो जून की रोटी कमाने जाते हैं, अगर कम सवारी जाएंगी तो उन पर किराया अधिक लगेगा, लेकिन इसी लापरवाही के कारण हर साल कई मजदूर सड़क हादसों में अपनी जान गवां देते हैं।
मंगलवार को लुकवासा में भी यही हुआ। ट्राली में क्षमता से अधिक मजदूरों को बैठाया गया और सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए। परिणाम यह हुआ कि बाल मजदूर अनन्या जाटव ने सड़क हादसे में ट्राली के टायर के नीचे आकर दम तोड़ दिया। इतना ही नहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भी मौके से फरार हो गया।
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।