दून पब्लिक स्कूल, गांधी जंयती पर स्टूडेंटस ने किया महात्मा के सपने का पूरा करने का प्रयास

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। सेवा संकल्प अभियान 2026' के अंतर्गत 2 अक्टूबर, शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर जिले के प्रतिष्ठित संस्थान दून पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा शहर में एक भव्य स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को जन-जन तक पहुँचाना था।

दून जूनियर स्कूल से हुई रैली की शुरुआत
यह रैली दून जूनियर स्कूल (हाजी सन्नू मार्केट, महल रोड) से सायं 5  बजे कड़े अनुशासन के साथ प्रारंभ हुई। छात्र-छात्राएं एक अनुशासित कतार में हाथों में तख्तियां लिए 'गांधी जी का था सपना, स्वच्छ बने देश अपना', 'कदम से कदम बढ़ाएं हैं, स्वच्छता अभियान लाए हैं', 'जिम्मेदारी यह हमारी, स्वच्छ हो दुनिया सारी' और 'गांधी जी के तीन बंदर, स्वच्छता हो घर-घर के अंदर' जैसे प्रेरणादायक नारे लगाते हुए गुरुद्वारा चौक से होते हुए माधव चौक पहुँचे। रैली के दौरान बच्चों का उत्कृष्ट अनुशासन हर देखने वाले के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। स्कूल का समस्त स्टाफ भी इस पूरी यात्रा में बच्चों के साथ मुस्तैद रहा।

माधव चौक पर अर्पित की गई पुष्पांजलि
रैली के माधव चौक पहुँचने पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों और वहाँ उपस्थित शहर के गणमान्य नागरिकों व पत्रकारों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर पुष्पांजलि दी गई।

आकर्षक नुक्कड़ नाटक और मानव श्रृंखला बनी केंद्र बिंदु
माधव चौक पर पहुँचकर दून पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता के महत्व को दर्शाते हुए एक लघु नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। बच्चों की बेहतरीन अभिनय कला और जीवंत प्रस्तुति ने राह चलते लोगों और वाहन चालकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। नाटक के पश्चात सभी विद्यार्थियों ने अपनी आकर्षक तख्तियों के साथ माधव चौक के चारों ओर एक विशाल मानव श्रृंखला बनाकर नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया।

शहर के गणमान्य नागरिक और पत्रकार रहे उपस्थित
इस अवसर पर शहर के कई प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिक और वरिष्ठ पत्रकार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आरती जैन, विकास दंडोतिया, दीपक अरोड़ा, मणिका शर्मा, काजल सिकरवार,शौकीन अहमद और दारा मोहम्मद सहित अनेक पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इस सफल आयोजन के संबंध में दून पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर शाहिद खान ने कहा, "महात्मा गांधी जी स्वच्छता के बहुत बड़े हिमायती थे और उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए ही आज पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। हमारे विद्यालय द्वारा इस रैली को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति अलख जगाना है। 

हमने विशेष रूप से माधव चौक जैसे व्यस्त स्थल पर यह कार्यक्रम रखा ताकि यह संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके। कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर डॉक्टर खुशी खान ने इस सफल आयोजन के लिए जिला पुलिस प्रशासन, यातायात विभाग, शहर के नागरिकों और सभी सहयोगी पत्रकारों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!