शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी शहर की जन-समस्याओं जिसमें यातायात, स्वच्छता, सड़क मरम्मत एवं प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्राप्त होने वाली समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु विगत दिवस वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक कर निर्देश दिए हैं।
केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने एक्शन प्लान तैयार किया है और 39 वार्डों में निगरानी के लिए नोडल अधिकारी एवं दल गठित गए हैं। गठित दलों से समन्वय करने, मॉनिटरिंग हेतु अपर कलेक्टर श्री दिनेश चंद्र शुक्ला को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
शहर के सभी 39 वार्डों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पृथक दल गठित कर वार्डवार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वार्डवार विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है और अधिकारियों को निरीक्षण कर शहर के वार्ड में आमजन को प्राप्त होने वाली सुविधाओं की स्थिति और उनकी समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए हैं। दलों द्वारा यातायात, स्वच्छता, सड़क मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था सहित नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का मौके पर निरीक्षण कर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गंभीरता से लिया जाए। जिला प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं में त्वरित राहत उपलब्ध कराना और शिवपुरी शहर की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित करना है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।