Shivpuri News: बदरवास वाले नवाब खां की अवैध आतिशबाजी से भरा ट्रक पुलिस ने पकडा, पढिए मामला

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के बदरवास नगर मे आतिशबाजी का कारोबार करने वाले नवाब खां का अवैध आतिशवाजी से भरा ट्रक पुलिस ने पकड लिया है। यह अवैध आतिशबाजी इंदौर से बदरवास आ रही थी। पुलिस ने 10 लाख रुपए कीमत की आतिशबाजी व ट्रक को जब्त कर बदरवास के पटाखा कारोबारी नवाब खां और ट्रक चालक पवन जोशी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार  गुना जिले के म्याना थाना प्रभारी बृजमोहन भदौरिया ने बताया कि इस  ट्रक के संबंध में सूचना मिली थी,इसी सूचना पर  एबी रोड पर केवट राई होटल के सामने नाकाबंदी कर ट्रक को रोक लिया। तलाशी के दौरान ट्रक में 16 बड़े कार्टून मिले, जिन पर नवाब खां बदरवास लिखा था। कार्टून खोलने पर पोगो 12 स्टार, चिकी मिकी, स्काई शॉट, अवतार फायर, अनिल चकरी, फ्लावर पॉट और गंगा. जमुना सहित 120 से अधिक पैकेट आतिशबाजी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार चालक पटाखों के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने बदरवास के कारोबारी नवाब खां को बुलाकर दस्तावेजों की जांच की। जांच में उसका लाइसेंस वर्ष 2025 के बाद नवीनीकृत नहीं होना सामने आया। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि लाइसेंस की वैधता समाप्त होने के बाद आतिशबाजी की खरीद और आपूर्ति किस आधार पर की जा रही थी। 

पुलिस अब माल के स्रोत और परिवहन नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। पत्रिका पड़ताल में सामने आया यह पहलू भी गंभीर है कि ट्रक इंदौर से चलकर म्याना तक पहुंच गया। अब जांच का विषय है कि रास्ते में परिवहन की जांच हुई थी या नहीं और दैनिक उपयोग की दूसरी सामग्रियों के बीच आतिशबाजी ले जाने की आशंका की भी पड़ताल की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!