Shivpuri News: मात्र 9 रूपए के लिए दुकानदार को फोडा सिर, पढिए मामला

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के बदरवास थाना सीमा में 9 रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने गुमटी संचालक को डंडा मारकर युवक ने घायल कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक राजेश रजक निवासी थाने के पीछे बदरवास ने बताया कि 25 अक्टूबर की रात करीब 9.30 बजे वह कलारी के पास अपनी गुटखा दुकान पर बैठा था। इसी दौरान बदरवास निवासी आनंद यादव दुकान पर आया और चार सिगरेट मांगीं। राजेश के मुताबिक सिगरेट की कीमत 24 रुपए हुई थी, लेकिन आनंद ने फोन पे के जरिए केवल 15 रुपए ही दिए। राजेश ने जब बाकी के 9 रुपए मांगे तो आरोपी ने पूरे पैसे देने से इनकार कर दिया। 

इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि आनंद ने राजेश के साथ गाली-गलौज की और जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने डंडे से उसके सिर और दाहिने कंधे पर हमला कर दिया। घटना युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!