Shivpuri News: स्टूडेंट की सडक पर मारपीट करने वाला भेजा जेल, 3 आरोपी अभी भी फरार

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के फिजीकल थाना सीमा मे विष्णु मंदिर के पास एक छात्रा की मारपीट का बीेत रोज कर दी थी। स्टूडेंट की शिकायत पर फिजीकल पुलिस ने 4 युवको पर मामला दर्ज कर लिया था। युवको ने शराब की नशे मे स्कूटी पर जा रही छात्रा के साथ अभद्रता और मारपीट कर दी। मौके पर मौजूद भीड ने 4 युवको मे से एक युवक को मौके पर पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने आज इस युवक को न्यायालय मे पेश किया जां से उसे जेल भेज दियां 

जैसा कि विदित है कि पीडित युवती सिद्धेश्वर मेला ग्राउण्ड से अपने भाई के दोस्त के साथ स्कूटी पर पुरानी शिवपुरी जा रही थी उसी दौरान ओरा कार में सबार युवकों द्वारा युवती की स्कूटी का पीछा किया गया तथा विष्णु मंदिर के पास कार में बैठे युवको द्वारा युवती से अश्लील इशारे तथा कमेंट किये गये, जिस पर युवती द्वारा कार में बैठे युवकों का विरोध करने पर युवकों द्वारा युवती से मारपीट की गई पास की दुकान में काम करने बाली युवती जब बीच बचाव के लिये आई तो आरोपी युवकों द्वारा बीच बचाव करने आई युवती के साथ भी धक्का मुक्की की गई । 

झगडा बढता देख आने जाने बाले लोगों के द्वारा बीच बचाव किया गया तथा एक आरोपी को पकड कर थाना फिजीकल लाया गया । शेष 03 आरोपी मौके का फायदा उठा कर भागने में सफल हो गये । थाना फिजीकल पुलिस द्वारा युवती की रिपोर्ट पर से सभी 04 आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध पंजीवद्ध कर जांच में लिया है तथा फरार आरोपीगणों की तलाश जारी कर दी है साथ ही एक आरोपी बृजेन्द्र उर्फ जन्डेल सिंह गुर्जर पुत्र जगन्नाथ गुर्जर उम्र 30 साल नि.पुराना अमोला मामौनी रोड थाना अमोला जिला शिवपुरी हाल नई फ्रूट मंडी के सामने खेत सिंह खंगार कालोनी थाना देहात शिवपुरी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 26.10.26 को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया हैं। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!