शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख की पंजीयन प्रक्रिया को और अधिक सुचारू बनाने तथा फील्ड स्तर पर आ रही तकनीकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तर पर एक विशेष हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। यह हेल्प डेस्क अपर कलेक्टर श्री दिनेश चंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में बनाई गई है।
गठित की गई इस विशेष हेल्प डेस्क में विभिन्न विभागों के तकनीकी विशेषज्ञों एवं राजस्व अमले को शामिल किया गया है, जिसमें प्रबंधक ई-गवर्नेंस (मास्टर ट्रेनर) श्री अभिषेक रघुवंशी मो. 9039484350, प्रशिक्षक ई-दक्ष केंद्र (मास्टर ट्रेनर) श्री प्रवीन समाधिया मो.9039114110, राजस्व निरीक्षक श्री रामवरन सिंह यादव मो. 6269116871, वेब जी.आई.एस. कोऑर्डिनेटर श्री आदिल कुर्रेशी मो. 8770086862, पटवारी श्री योगेन्द्र शर्मा मो.9179482226 एवं पटवारी श्री जगमोहन धाकड़ मो. 9770205339 शामिल है।
नियुक्त सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने मोबाइल नंबर एक्टिव रखेंगे। अनुभाग, तहसील और ग्राम पंचायत स्तर से योजना के संचालन में आने वाली तकनीकी समस्याओं के संबंध में प्रदेश स्तर पर गठित टीम से समन्वय स्थापित किया जाएगा, जिससे समस्याओं का तुरंत समाधान हो सके।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।