शिवपुरी के युवाओ को अडानी सोलर मे रोजगार के अवसर, पढिए पूरी खबर

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) शिवपुरी में अडानी सोलर, मुंद्रा सोलर पीव्ही लिमिटेड, कच्छ (गुजरात) द्वारा आगामी 27 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9.30 बजे से एक भव्य प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा।

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शिवपुरी के प्राचार्य श्री हेमंत डंडोतिया ने बताया कि अडानी सोलर, मुंद्रा सोलर पीव्ही लिमिटेड कच्छ (गुजरात), ऑन आउटसोर्सिंग पे रोल्स ऑफ मेराक्वी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड में 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, बीए, बीकॉम एवं बीएससी उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए है। उम्मीदवार की आयु 18 से 28 वर्ष के मध्य होनी अनिवार्य है। संबंधित कंपनी में चयनित होने पर आठ घण्टे अथवा 26 दिन ड्यूटी की टाइमिंग रहेगी। 

आईटीआई, बीए एवं बीकॉम से चयनित उम्मीदवार को प्रतिमाह 17 हजार 200 रूपए का मानदेय तथा डिप्लोमा एवं बीएससी उम्मीदवारों को 18 हजार 640 रुपए का मानदेय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मो. 9131080238 एवं 8962728566 पर संपर्क कर सकते है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!