शिवपुरी मे कुत्ते का आतंक पिछले 24 घंटे मे 11 लोगो को काटा,साथ मे 3 बछडो पर भी हमला

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। जिले में कुत्तों के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शहर से लेकर गांवों तक कुत्तों के हमलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रन्नौद थाना क्षेत्र के अम्हारा गांव में एक कुत्ते ने शुक्रवार शाम से रात तक 8 लोगों और तीन बछड़ों को अपना निशाना बना लिया। वहीं सिरसौद थाना क्षेत्र के कुश्यारा गांव में एक पालतू कुत्ते ने तीन बच्चों पर हमला कर दिया। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों और अभिभावकों में डर का माहौल है।

अम्हारा में शाम से रात तक चलता रहा हमला
रन्नौद के अम्हारा गांव में शुक्रवार शाम एक कुत्ते ने अचानक लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते उसने लल्लू यादव, रामबीर जाटव, दलेल सिंह, चंद्रपाल यादव, मोहन कोरी और अजब सिंह आदिवासी सहित 8 लोगों को काट लिया। कुत्ते ने गांव में मौजूद तीन बछड़ों को भी नहीं छोड़ा और उन्हें भी घायल कर दिया। एक के बाद एक लोगों पर हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए बदरवास स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

कुत्ता नहीं पकड़ा गया, ग्रामीणों में दहशत
हमले के बाद ग्रामीणों ने कुत्ते को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह अभी तक पकड़ में नहीं आया है। इसके चलते ग्रामीणों में अब भी डर बना हुआ है। लोगों को आशंका है कि कुत्ता दोबारा किसी पर हमला कर सकता है।

कुश्यारा में पालतू कुत्ते ने बच्चों को बनाया निशाना
सिरसौद थाना क्षेत्र के कुश्यारा गांव में भी कुत्ते के हमले की घटना सामने आई। यहां पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने तीन बच्चों पर हमला कर दिया। इनमें 4 साल की नंदनी स्वामी भी शामिल है।

नंदनी के पिता दुर्गेश गोस्वामी के मुताबिक उनकी बेटी घर के आसपास थी, तभी पड़ोसी के कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान दो अन्य बच्चों को भी कुत्ते ने काट लिया। बच्चों के घायल होने के बाद परिवारों में चिंता का माहौल है।

27 सितंबर को शहर में 35 लोगों पर हुआ था हमला
कुत्तों के हमले की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 27 सितंबर को शिवपुरी शहर में एक कुत्ते ने करीब 35 लोगों को काटकर घायल कर दिया था। अब अलग-अलग इलाकों में सामने आ रही घटनाओं ने आवारा और आक्रामक कुत्तों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में कुत्तों के हमले के बाद सबसे बड़ी चिंता यह है कि हमलावर कुत्तों को समय रहते पकड़ा नहीं जा रहा। अम्हारा में 8 लोगों और तीन बछड़ों को घायल करने वाला कुत्ता अब तक खुले में घूम रहा है, जिससे ग्रामीणों में लगातार भय बना हुआ है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!