शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा ने आने वाले शहर के पोहरी बस स्टैंड पर स्थित एक होटल में मामूली बात को लेकर दो पुलिसकर्मियों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इंदार थाने में पदस्थ आरक्षक ने कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक के सिर पर होटल में रखे लोहे के सरिए से हमला कर दिया। सिर में सरिया लगने से प्रधान आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल पुलिसकर्मी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीती रात कोतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक रुद्रप्रताप सिंह कौरव पोहरी बस स्टैंड स्थित लक्ष्मण कुशवाह के होटल पर खाना पैक कराने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां इंदार थाने में पदस्थ आरक्षक रवि नरवरिया भी मौजूद था।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बातचीत के दौरान घर पर खाना नहीं बनने को लेकर मामूली कहासुनी शुरू हुई। बातचीत बढ़ते-बढ़ते विवाद में बदल गई और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। इसी दौरान आरक्षक रवि नरवरिया ने होटल में रखा लोहे का सरिया उठाकर प्रधान आरक्षक रुद्रप्रताप सिंह के सिर पर वार कर दिया।
अचानक हुए हमले से होटल में हड़कंप मच गया। सिर में चोट लगने से रुद्रप्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी आरक्षक रवि नरवरिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
%20(31)%20(1).webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।