शिवपुरी सीएम हेल्पलाइन मे लापरवाही, पिछोर सीडीपीओ अरविन्द तिवारी कार्यालय अटैच

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। महिला एवं बाल विकास परियोजना पिछोर अंतर्गत सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निराकरण में लगातार बरती जा रही लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा द्वारा परियोजना अधिकारी पिछोर श्री अरविन्द तिवारी को जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, महिला एवं बाल विकास जिला कार्यालय में कार्य करने के लिए अटैच किया है।

कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लंबित शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे थे। इसके उपरांत भी परियोजना अधिकारी पिछोर श्री अरविन्द तिवारी द्वारा शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण नहीं किए जाने, शिकायतों के लंबित रहने और पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। साथ ही प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से महिला एवं बाल विकास परियोजना खनियाधाना की परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रियंका बुनकर को पिछोर परियोजना का प्रभार सौंपा गया है।

कलेक्टर श्री वर्मा द्वारा सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जनशिकायतों का समाधान और शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन तय समय-सीमा में अनिवार्य रूप से किया जाए। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान पाई जाने वाली किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!