पिछोर मे सीमेंट से भरे ट्रक ने 19 साल के चाहत को रौंदा,मौत,परिजनो का लाश के साथ प्रर्दशन

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर में आज गुरूवार की सुबह एक युवक अपने दोस्त के साथ उसकी ही बाइक से किसी काम से पिछोर जा रहा था तभी पिछोर से लगभग 6 किमी दूर सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी,टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही एक दोस्त की मौत हो गई,
वहीं परिजनों को झूठी सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे,इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली और लापरवाही से नाराज परिजनों ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे शव को स्ट्रेचर पर रखकर पिछोर पुलिस थाने के सामने चक्काजाम कर दिया। परिजनों का सीधा आरोप है कि पुलिस आरोपी ट्रक चालक पर कार्रवाई करने के बजाय उसे बचा रही है।

जानकारी के अनुसार निवासी ग्राम ममरोनी खनियाधाना 19 वर्षीय चाहत लोधी गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अपने दोस्त अंशुल लोधी के साथ बाइक पर सवार होकर पिछोर आ रहा था। परिजनों ने बताया कि अंशुल ही चाहत को घर से बुलाकर ले गया था। पिछोर मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर दविया जगन बदनपुर के पास पिछोर की तरफ से आ रहे एक सीमेंट से भरे ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में चाहत लोधी की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के दोस्त ने परिजनों को किया गुमराह
हादसे के बाद मृतक का दोस्त अंशुल लोधी मौके से फरार हो गया। उसने परिजनों को फोन पर गुमराह करते हुए बताया कि एक्सीडेंट हो गया है और चाहत को इलाज के लिए झांसी में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही जब परिजन बदहवास हालत में घटनास्थल की ओर भागे, तो उन्होंने चाहत को सड़क पर मृत अवस्था में पड़ा पाया।

परिजनों ने लगाये डायल-112 के ड्राइवर पर गंभीर आरोप
परिजनों का गुस्सा तब और भड़क गया जब आसपास के लोगों ने उन्हें बताया कि घटना के तुरंत बाद खनियाधाना और पिछोर से डायल-112 सहायता वाहन मौके पर पहुंच गए थे। चश्मदीदों के मुताबिक 112 के ड्राइवर ने हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक ड्राइवर से बातचीत की थी, लेकिन उसे पकड़ा नहीं। परिजनों ने 112 के ड्राइवर और ट्रक ड्राइवर के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया है।

थाने के सामने रखा शव
शाम तक पुलिस द्वारा आरोपी ट्रक को न पकड़े जाने से नाराज परिजनों ने अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा मौत की पुष्टि होने के बाद शव को सीधा पिछोर थाने के सामने सड़क पर रख दिया। उन्होंने बीच सड़क पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांग की कि आरोपी ट्रक ड्राइवर और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!