शिवपुरी,बिस्तर में छिपे कोबरा ने मासूम को दो बार डसा, नींद में ही छिन गई जिंदगी

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना सीमा क्षेत्र मे बिजरौनी गांव से एक दुखद खबर मिल रही है। इंदार गांव मे बीती रात नीद मे एक 8 साल के एक बालक को कोबरा सांप ने दो बार डस लिया,परिजन उसे तत्काल बदरवास के सरकारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरो ने उसकी गंभीर स्थिती को देख शिवपुरी रैफर कर दिया,लेकिन परिजन बालक को गुना अस्पताल ले गए जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।  

हलवाई का काम करता है परिवार
मूल रूप से शिवपुरी के ही धपोरा गांव के रहने वाले अशोक आदिवासी पिछले तीन साल से बिजरौनी गांव में रहकर हलवाई का काम करता था।  बुधवार की रात उनका 8 साल का बेटा पुरुषोत्तम रोजाना की तरह तखत पर गहरी नींद में सो रहा था। तभी अंधेरे का फायदा उठाकर एक जहरीला कोबरा सांप उसके बिस्तर में जा घुसा।

पहला वार और बिस्तर में ही छिपा रहा कोबरा
नींद में सो रहे मासूम के हाथ पर कोबरा ने पहला वार किया। लेकिन रोंगटे खड़े कर देने वाली बात यह रही कि डसने के बाद सांप वहां से भागा नहीं, बल्कि उसी कंबल के अंदर छिपा बैठा रहा। बेचारे बच्चे को शायद दर्द का अहसास हुआ, लेकिन इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उस काल ने मासूम पर दूसरी बार जानलेवा हमला कर दिया।

अस्पतालों के चक्कर और टूटती सांसें
दो बार सांप के डसने से बच्चे की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन बदहवास होकर उसे तुरंत पास के बदरवास अस्पताल लेकर दौड़े। लेकिन मासूम के शरीर में जहर तेजी से फैल चुका था। हालत बेहद नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे तुरंत गुना जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गुना अस्पताल में इलाज के दौरान 8 साल के पुरुषोत्तम ने हमेशा के लिए अपनी आंखें मूंद लीं।गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में मासूम के शव का पोस्टमार्टम किया गया और उसके बाद शव बिलखते परिवार को सौंप दिया गया। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!