शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा मे स्थित एमएम हॉस्प्टिल के पास स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया मे गुरूवार की शाम,बैंक मे लूट पाट करने के इरादे से 2 हथियारी धारी बदमाशो ने बैंक के स्टॉफ को धमकाया,लेकिन शाम के समय बैंक मैनेजर जा चुके थे और बैंक का केश बैंक की तिजोरी मे बंद हो चुका था,चाबी मैनेजर के पास थी इसलिए लुटेरो को खाली हाथ वापस लौटना पडा,बदमाश 3 की संख्या थे ओर एक बदमाश स्पलेंडर बाइक से बहार खडा था।
बैंक मे बदमशो के फुटैज सीसीटीव्ही कैमरो मे कैद हो चुके है। इस घटना के बाद बैंक प्रबंधन ने पुसिस को सूचित किया सूचना पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति, एसडीओपी सचिन धुर्वे और कोतवाली टीआई पुनीत कुमार बाजपेई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी है।
पुलिस अब पुलिस कंट्रोल रूम मे लगे कैमरे और बैक के आसपास स्थित प्रतिष्ठानो के कैमरो की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है देर रात तक पुलिस इन बदमाशो को ट्रेस करने मे लगी रही। बताया जा रहा है कि बदमाशो ने सीधे रोड का प्रयोग ना करते हुए गलियो का सहारा लिया है।
बीते गुरूवार को स्पेलंडर बाइक से 3 बदमाश बैंक के बहार आकर रूके और 2 बदमाश बैंक मे घुस गए और पिस्टल लहराते हुए केश की डिमांड करने लगे। बैंक के असिस्टेंट मैनेजर ने बदमाशों को बताया कि बैंक का कामकाज बंद हो चुका है और मैनेजर चाबी लेकर जा चुके हैं। इसके बाद करीब 4 से 5 मिनट रुकने के बाद बदमाश खाली हाथ बाहर निकल गए। पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी है।
शहर के व्यस्त इलाके में बैंक के अंदर पिस्टल लेकर बदमाशों के घुसने की घटना से सुख्क्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। इससे पहले भी 16 अक्टूबंर को बैक की शटर को जेक लगाका उखाडने की कोशिश की गई थी,लेकिन बदमाश बैंक के अंदर प्रवेश नही कर सके थे। अभी तक पुलिस पहले मामले को ट्रेस नहीं कर पाई, इससे पहले दूसरी घटना सामने आ गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।