शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पोहरी थाना सीमा में आने वाले कमलाखेडी मे रहने वाले 25 साल धर्मेंद्र धाकड़ की करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया था कि धर्मेन्द्र को लाइनमैन ने तार जोडने के लिए खंभे पर चढने को कहा था। धमेन्द धाकड की लाइनमैन कुशवाह से फोन पर बातचीत हुई थी,इसी फोन पर मिली एनओसी के बल पर धमेन्द्र खंभे पर चढा था।
धमेन्द्र की करंट से मौत के दूसरे दिन ग्रामीणों ने पुलिस थाने के आगे शव रखकर विरोध प्रदर्शन कर दिया। नामजद एफआईआर की जिद पर अड़े किसानों ने थाने के बाहर ही चिता सजाकर अंत्येष्टि की बात कही। ग्रामीणों की जिद के बाद पुलिस ने लाइनमैन पर नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। जेई व फीडर ऑपरेटर के खिलाफ भी अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक पोहरी के कमलाखेड़ी गांव में आबादी लाइन काटे जाने पर ग्रामीणों ने 10 हजार रु. इकट्ठा करके लाइनमैन को दिए थे। लाइनमैन ने परमिट की बात कही। उसने दो ग्रामीण युवकों, धर्मेंद्र धाकड़ और विजय धाकड़, को डीपी पर लाइन जोड़ने चढ़ा दिया। लाइन जोड़ते समय करंट लगने से धर्मेंद्र धाकड़ गिर गया। नीचे गिरने भी से उसकी मौत हो गई। विजय को करंट लगा। वह नीचे गिरने से गंभीर घायल हो गया।
घटना के बाद पोहरी थाना पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। रविवार दोपहर करीब 2 बजे परिजन शव लेकर पोहरी थाने पहुंचे। वे लाइनमैन और बिजली लाइन चालू किए जाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े थे। रविवार की दोपहर करीब 2 बजे परिजन शव का पोस्टमार्टम कराकर पोहरी थाने पहुंचे। वे लाइनमैन और बिजली लाइन चालू किए जाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे।
लाइनमैन, फीडर ऑपरेटर, और जेई पर मामला दर्ज
मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर जाम लगा दिया, परिजनों की शिकायत पर लाइनमैन नीरज कुशवाहा, फीडर ऑपरेटर और जेई पर मामला दर्ज कर लिया है। मुआवजा और नौकरी की बात पर अड़े थे, तहसीलदार द्वारा समझाने पर जाम खुला गया था। -
रवि चौहान, थाना प्रभारी पोहरी

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।