Shivpuri News: मास्टर कॉलोनी मे मुबंई से बहन के यहां राखी बधवाने आए युवक की मारपीट

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी की मास्टर कॉलोनी मे मुबंई से बहन के यहां राखी बधवाने आए एक युवक की बहन के पडौसियो ने मारपीट कर दी। पीडित युवक का कहना है कि वह थाने मे गया जहां की उसकी सुनवाई नही हुई। इस कारण आज पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन देने आया है। 

मामले में पीड़ित विवेक बैडिया पुत्र दरवीन सिंह बैडिया, निवासी मास्टर कॉलोनी, ने बातया कि वह 
मुंबई में रहता है और अपनी बहन काजल निवासी मास्टर कॉलोनी, शिवपुरी के घर रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने आया था। आवेदन में बताया गया है कि उसकी बहन के पति के निधन के बाद बहन को मास्टर कॉलोनी स्थित घर रहने के लिए दिया गया था। पीड़ित का कहना है कि 3 सितंबर को वह अपनी बहन के घर के दरवाजे के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान उसके घर के सामने रहने वाले सोंगर उर्फ समीर सिंह बैडिया, पुत्र दरवीन सिंह बैडिया ने उससे कथित तौर पर पूछा कि वह वहां क्यों बैठा है।

यहां क्यों बैठे हो से शुरू हुआ विवाद
आवेदन के मुताबिक इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि सोंगर उर्फ समीर सिंह के साथ उसकी पत्नी सविता और उसका बेटा मयंक भी वहां आ गए और मां-बहन को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विवेक का आरोप है कि जब उसने गाली-गलौज करने से मना किया तो आरोपी पक्ष भड़क गया और उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। आवेदन में कहा गया है कि मारपीट में वह घायल हो गया और उसके शरीर पर चोटें आईं।

आरोप—मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी
पीड़ित ने अपने आवेदन में एक गंभीर आरोप यह भी लगाया है कि मारपीट के दौरान संबंधित लोगों से कथित तौर पर कहा गया कि लायसेंसी बंदूक लेकर आओ और विवेक व उसके भाई बहादुर तथा बेटे जतिन को जान से मार दो। विवेक के अनुसार इस दौरान उसका बेटा जतिन बीच-बचाव करने पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की।

रिपोर्ट कराने जा रहा था, रास्ता रोकने और धमकी देने का आरोप
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि वह घटना की रिपोर्ट कराने पुलिस कोतवाली शिवपुरी जा रहा था। इसी दौरान उसका रास्ता रोक लिया गया।आवेदन में आरोप है कि आरोपियों ने उसे धमकी दी कि यदि उसने रिपोर्ट या किसी तरह की कार्रवाई की तो उसे और उसके परिवार के लोगों को जान से मार देंगे। पीड़ित का कहना है कि वह इसके बाद पुलिस कोतवाली शिवपुरी पहुंचा, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

एसपी से कार्रवाई की मांग
पीड़ित विवेक बैडिया ने अपने आवेदन के अंत में पुलिस अधीक्षक से स्पष्ट रूप से मांग की है कि उसके साथ हुई कथित मारपीट, धमकी और जानलेवा हमले के आरोपों की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!