शिवपुरी मे ​जन्माष्टमी,सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण,ध्रुपद शैली में श्रीकृष्ण स्तुति को होगा गायन

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अभिनव पहल पर प्रदेश के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को सांस्कृतिक चेतना से जोड़ने के उद्देश्य से शिवपुरी में भव्य ‘श्रीकृष्ण भजन संध्या’ का आयोजन किया जा रहा है। संस्कृति विभाग के अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास एवं जिला प्रशासन शिवपुरी के संयुक्त तत्वाधान में यह विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम 04 सितम्बर (शुक्रवार) को सायं 07 बजे से स्थानीय श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर सिद्धेश्वर मंदिर में भजन-कीर्तन व अन्य भक्तिमय कार्यक्रमों हेतु कलादलों, भजन मंडलियों एवं सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियां श्रीकृष्ण पाथेय न्यास भोपाल एवं जिला प्रशासन के माध्यम से गरिमापूर्ण रूप से कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के सफल संचालन हेतु संबंधित विभाग व जिला प्रशासन परस्पर समन्वय स्थापित कर कार्य करें। इसके साथ ही जिले के समस्त मंदिरों में विशेष साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद शिवपुरी के नोडल अधिकारी ने बताया कि श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा प्रदेश के 81 प्रमुख श्रीकृष्ण मंदिरों, मठों और धार्मिक स्थलों में इस प्रकार के भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शिवपुरी जिले के नागरिकों और श्रद्धालुओं के लिए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में इस भव्य और भक्तिमय संध्या का आयोजन किया जा रहा है।

ग्वालियर के प्रख्यात कलाकार देंगे ध्रुपद शैली में प्रस्तुतियां
आयोजन का मुख्य आकर्षण शास्त्रीय संगीत की समृद्ध एवं प्राचीन ध्रुपद शैली होगी। कार्यक्रम में ग्वालियर के प्रख्यात कलाकार श्रीमती यखलेश बघेल, सुश्री योगिनी ताम्बे एवं श्री तेजस भाटे द्वारा विशेष रूप से ध्रुपद शैली में भगवान श्रीकृष्ण की स्तुति और भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

जिला प्रशासन की आमजन से उपस्थिति की अपील
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन शिवपुरी द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला प्रशासन एवं जिला पुरातत्व पर्यटन व संस्कृति परिषद ने समस्त धर्मप्रेमी जनता, प्रबुद्ध जनों और संगीत प्रेमियों को इस गरिमामयी और भक्तिमय संध्या में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!