शिवपुरी। मध्य प्रदेश शासन के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा संचालित ‘मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना’ के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित होने वाली रामेश्वरम धाम की पावन यात्रा की तिथियों में संशोधन किया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत भिंड, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिलों से प्रस्थान करने वाली विशेष तीर्थदर्शन ट्रेन का संचालन तकनीकी कारणों से 07 सितंबर से संभव नहीं हो पाने के कारण यात्रा की तिथियों में बदलाव किया गया है।
पूर्व निर्धारित एवं नई तिथियों का विवरण
जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी ने बताया कि यह यात्रा पूर्व में 07 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक संचालित की जानी प्रस्तावित थी। तकनीकी कारणों से यात्रा का संचालन संभव न होने के कारण राज्य स्तर से नए निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार अब यह यात्रा 15 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है।
तीर्थयात्रियों के लिए आवश्यक निर्देश एवं जानकारी
जिले के सभी चयनित एवं इच्छुक तीर्थयात्रियों को सूचित किया जाता है कि संशोधित कार्यक्रम के आधार पर ही अब रामेश्वरम यात्रा 15 नवम्बर से 20 नवम्बर 2026 के मध्य संचालित होगी। नई तिथियों के अनुसार ट्रेन की रवानगी के समय एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी जल्द ही संबंधित जनपद पंचायत, नगर पालिका तथा नगर परिषद कार्यालयों के सूचना पटल पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।