शिवपुरी,रोड एक्सीडेंट मे उपेन्द्र लोधी की मौत,ट्रक कुचल गया

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

कोलारस।
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसा हुआ। बाईपास स्थित जय मां चाट भंडार के पास सड़क पार कर रहे बाइक सवार युवक को शिवपुरी से गुना जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में युवक की मौके पर ही जान चली गई। मृतक की पहचान साखनौर गांव निवासी 21 साल के उपेंद्र लोधी के तौर पर हुई है। उपेंद्र सोमवार को अपने घर से बाइक लेकर शिवपुरी दवा लेने जाने की बात कहकर निकले थे।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
कोलारस बाईपास पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि उपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ने वाहन रोक दिया। पुलिस व हाईवे एंबुलेंस को खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!