शिवपुरी। कुटवारा गांव में 17 वर्षीय नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे शिवपुरी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे, जहां उपचार के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
मृतका की पहचान कुटवारा निवासी रागनी लोधी (17) पुत्री विजय सिंह लोधी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रविवार को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी,बताया जा रहा है कि नाबालिग ने जहर का सेवन कर लिया था। इसके बाद उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उसकी मौत हो गई।
%20(30)%20(1).webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।