शिवपुरी में पार्किंग मे पसरी दुकाने, कब्जा हटाया, कोर्ट रोड पर ठेले की होगी नो एंट्री

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शहर की सड़कों पर पार्किंग की जगह घेरकर दुकानें लगाने और सड़क तक ठेले खड़े करने वालों पर सोमवार को नगर पालिका और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। कोर्ट रोड, टेकरी पार्किंग स्थल, मंडी क्षेत्र और पड़वा चौराहे के आसपास टीम ने अस्थाई अतिक्रमण हटाकर सड़क और पार्किंग की जगह खाली कराई। कार्रवाई से पहले मुनादी कर दुकानदारों और ठेला संचालकों को समझाइश दी गई थी। फिलहाल किसी का चालान नहीं काटा गया है, लेकिन दोबारा अतिक्रमण मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

पार्किंग की जगह कपड़ों की दुकानें, सड़क तक पहुंच रहे थे ठेले
नगर पालिका एसआई योगेश शर्मा ने बताया कि शहर के कई हिस्सों में सुबह-शाम ठेले सड़क तक आ जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था। कोर्ट रोड और टेकरी क्षेत्र में कुछ लोगों ने पार्किंग स्थल की जगह पर अस्थाई कपड़ों की दुकानें लगा रखी थीं। इससे वाहन खड़े करने के लिए जगह कम हो गई थी और सड़क पर भी दबाव बढ़ रहा था। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अस्थाई दुकानों और ठेलों को हटाया तथा पार्किंग स्थल को खाली कराया। दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि दुकान की निर्धारित सीमा से बाहर सामान नहीं रखा जाए।

अब कोर्ट रोड पर ठेला-हॉकर लगाने पर रोक की तैयारी
नगर पालिका और प्रशासन की योजना कोर्ट रोड को नो हॉकर-नो ठेला जोन बनाने की है। नई मंडी शुरू होने के बाद ठेला संचालकों को निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित करने की तैयारी है। इसके बाद कोर्ट रोड पर सड़क किनारे ठेले लगाने या दुकान के बाहर सामान फैलाने की अनुमति नहीं होगी।

पहली बार समझाइश, अगली बार चालान और कार्रवाई
सोमवार की कार्रवाई में फिलहाल किसी दुकानदार या ठेला संचालक का चालान नहीं काटा गया। नगर पालिका ने पहले समझाइश देकर व्यवस्था सुधारने का मौका दिया है। एसआई योगेश शर्मा ने बताया कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर चालान के साथ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!