शिवपुरी। शिवपुरी जिले मे पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश होने के कारण सिंतबर के शुरूवाती दिनो मे बारिश का समान्य आकडा छूने की उम्मीद है। अगर पिछले आंकडे की बात करे तो आज शुक्रवार 4 अगस्त सुबह तक के आंकडो की बात करे तो गुरूवार को 24 घंटे में 62.93 मिमी बारिश दर्ज हुई है इस प्रकार जिले की औसत वर्षा 764.46 मिमी पहुंच गई है। आज सुबह से भारी बारिश हुई तो उम्मीद है की शिवपुरी जिले की सामान्य औसत वर्षा का आंकडा 816.3 मिमी छू लिया होगा।
वही मौसम वैज्ञानिको के दवारा जारी पूर्वानुमान पर गौर करे तो 5 अगस्त शनिवार और 6 अगस्त रविवार को बादल वापस नही जाऐगें। शनिवार और रविवार को भारी बारिश की उम्मीद बताई जा रही है। शिवपुरी जिले मे हो रही लगातार बारिश के कारण कई स्थानो से जलभराव की तस्वीरे आ रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।