Shivpuri News: भारी बारिश, नमो नगर बना तालाब,घरो मे अंदर भरा पानी

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शहर में दो दिन से जारी बारिश के बाद नमो नगर और बरसाना कॉलोनी के पास स्थित अन्य कॉलोनियां तालाब बन गई हैं। नमो  नगर में मुख्य सड़क से लेकर घरों के अंदर तक पानी भर गया है, जिससे रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार नमो नगर की मुख्य सड़क के दोनों ओर नाली नहीं होने से बारिश का पानी सीधे कॉलोनी में घुस जाता है। खेतों से आने वाले पानी की निकासी का भी कोई प्रबंध नहीं है। स्थिति यह है कि बच्चों और बुजुर्गों को घुटनों तक भरे पानी से होकर निकलना पड़ रहा है।

रहवासियों का कहना है कि हर साल बारिश में यही हालात बनते हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। यदि सड़क किनारे पक्की नालियों का निर्माण कर खेतों के पानी के लिए अलग से निकासी की व्यवस्था कर दी जाए तो इस समस्या से निजात मिल सकती है।

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मौके का निरीक्षण कर पानी निकासी की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को जलभराव से राहत मिल सके।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!