Shivpuri News: हॉस्टल की अधीक्षक मेडम छात्राओं की कीडे वाला नाश्ता देती है,शिकायत

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर आज 30 से 35 छात्राऐं शिकायत लेकर पहुंची, छात्राओं का आरोप हैं कि हॉस्टल की अधीक्षक मेडम छात्राओं को अच्छा खाना नहीं देती हैं, नाश्ते में पोहा व कीड़े लगे काले चने देती हैं। 

जानकारी के अनुसार अंजना जाटव निवासी दरगमा ने बताया कि ​शासकीय सीनियर बालिका छात्रावास 40 नंबर कोटी पुरानी शिवपुरी में लगभग 35 से 40 छात्राऐं अपनी पढ़ाई के लिए अपने अपने घरों को छोड़कर निवास कर रही हैं,अंजना ने बताया कि हमारे होस्टल की अधीक्षक कबीता कुशवाह मेडम हमारे बारे में बिल्कुछ भी नहीं सोचती, हॉस्टल में हमें खाने में हर रोज बस बंदगाभी और लोकी की सब्जी ही मिलती हैं। 

इसके अलावा हमें सुबह नाश्ते में बस पोहा और कीड़े लगे चने मिलते हैं, चाय तो कभी मिलती ही नहीं हैं, अगर कभी त्यौहार होता हैं तब बस छोेले की सब्जी और पूड़ी बनवा देती हैं,इसके अलावा कभी भी खीर या अच्छा खाना नहीं बनवाती। वहीं छात्रावास की अन्य छात्राओं का कहना हैं कि हॉस्टल में लगभग हम 35 छात्राऐं हैं और मेडम सब्जी में मात्र 1 चम्मच तेज का यूज करती हैं,हमेें अच्छा खाना बनवाकर नहीं देती हैं।

जबकि हॉस्टल में हम बालिकाओं के लिए बहुत सारा सामान आता हैं,नमकीन,बिस्किट आदि चीजेें मिलती हैं,लेकिन हमें कोई भी सामान उपलब्ध कराया जाता, इसके अलावा मेडम अपने बच्चों को नमकीन आदि चीजें खिला देती हैं, और अपने पति व बच्चों के साथ होस्टल में रहती हैं

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!