Shivpuri जिले के युवाओ का दिल्ली मे जलवा, पॉवर लिफ्टिंग में युनुस और सलीम ने जीता सोना

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

खनियाधाना। मेहनत, अनुशासन और मजबूत इरादों के दम पर खनियाधाना के दो युवाओं ने राजधानी दिल्ली में अपने हुनर का परचम लहराया। सीलमपुर में श्री बालाजी फिटनेस जिम के तत्वावधान में आयोजित मिस्टर इंडिया पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में खनियाधाना के युनुस कुरैशी और सलीम खान ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में युनुस कुरैशी ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में और सलीम खान ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ा। दोनों की इस उपलब्धि से खनियाधाना नगर सहित क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

स्थानीय जिम में पसीना बहाकर दिल्ली तक पहुंचे
दोनों खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनके नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत के साथ कोच प्रदीप कुमार परिहार का भी महत्वपूर्ण योगदान बताया गया है। दोनों युवाओं ने खनियाधाना नगर परिषद द्वारा संचालित जिम में कोच के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया और प्रतियोगिता के लिए तैयारी की।

खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर यह संदेश दिया कि सुविधाओं की कमी प्रतिभा के रास्ते में हमेशा बाधा नहीं बनती। जरूरत मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन की है।

जीत के साथ सामने आया सुविधाओं का सवाल
दोनों खिलाड़ियों की सफलता ने खनियाधाना की खेल प्रतिभाओं की ओर ध्यान खींचा है, लेकिन इसके साथ ही स्थानीय जिम में सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी सामने आया है। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का कहना है कि नगर परिषद के जिम में वेट स्लिम मशीन, एक्सरसाइज बेल्ट सहित कई आवश्यक उपकरणों की कमी है। खेल प्रेमियों का कहना है कि यदि जिम को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाए तो खनियाधाना के कई और युवा बेहतर प्रशिक्षण लेकर जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं।

युनुस और सलीम की जीत ने जहां खनियाधाना के युवाओं में नया उत्साह पैदा किया है, वहीं अब खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की उम्मीद भी बढ़ी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से जिम में आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!