Shivpuri News: सामान्य कोटे से 18% ज्यादा बारिश, आज रविवार को भारी बारिश का अलर्ट

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। पिछले कुछ दिनों से थमी बारिश ने शुक्रवार को एक बार फिर करवट ली। दिनभर रुक-रुककर फुहारें पड़ती रहीं और शनिवार सुबह तक जिले में बीते 24 घंटे में 3.30 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल बारिश का आंकड़ा 966.27 मिमी पहुंच गया है, जो सामान्य औसत बारिश के कोटे का 118.37 प्रतिशत है।

शुक्रवार को बैराड़ और बदरवास को छोड़कर जिले के अधिकांश हिस्सों में फुहारों का दौर चलता रहा। शनिवार को सुबह से शाम तक आसमान पर घने बादलों का डेरा रहा। वातावरण में नमी और ठंडक बनी रही। बारिश थमने के बावजूद बादलों के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आया।

रविवार को भारी बारिश का यलो अलर्ट
मौसम केंद्र भोपाल ने रविवार को जिले में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 30 सितंबर तक झंझावात और वज्रपात की आशंका को लेकर भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी आने वाले दिनों में बादल सिर्फ फुहारों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि तेज बारिश और गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है।

कम दबाव ने बदला मौसम
पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर कमजोर पड़ने के बाद जिले में मौसम शुष्क हो गया था। अब उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर बने दबाव के असर से मौसम ने फिर करवट ली है। इसी बदलाव के चलते शुक्रवार को फुहारें पड़ीं और शनिवार को पूरे दिन आसमान बादलों से ढका रहा। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!