शिवपुरी। जिले में साइबर फ्रॉड की घटनाओं में फर्जी सिमों का उपयोग के मामलों में भौंती व मायापुर पुलिस ने तीन लोगों पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों में भौती के दो सिम धारकों पर पुलिस अधिकारी बनकर राजस्थान के व्यक्ति से 12520 रुपए ठगने का आरोप है। जबकि मायापुर में एक सिम बेचने वाले युवक पर दूसरे व्यक्ति के दस्तावेजों से फर्जी सिम जारी करने का मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिले में साइबर अपराधों में इस्तेमाल हो रहे संदिग्ध सिम कार्ड और उन्हें जारी करने वाले एजेंटों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में भौती थाना पुलिस को साइबर पोर्टल से जानकारी मिली कि राजस्थान के डीडवाना कुचामन सिटी निवासी किशनलाल पुत्र मदनलाल के मोबाइल पर दो नंबरों से फोन किया गया। फोन करने वालों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और एफआईआर दर्ज होने का डर दिखाया। इसके बाद किशनलाल से 12520 रुपए फीनो पेमेंट्स बैंक के खाते में ट्रांसफर करा लिए गए।
मामले में शिकायत होने पर जांच में ठगी के लिए इस्तेमाल हुए मोबाइल नंबर के सिम धारक ग्राम महोबा डामरौन निवासी राहुल पुत्र तुलाराम जाटव व भानुप्रताप पुत्र प्रभुदयाल जाटव पाए गए। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मायापुर में भी कार्रवाई
इसके अलावा मायापुर थाना पुलिस ने एक फर्जी सिम जारी करने के मामले में एयरटेल स्टोर मायापुर के एजेंट पवन कुमार लोधी के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। पवन ने सिम नंबर रेखा पत्नी हल्के आदिवासी निवासी ग्राम पड़ोरा के नाम पर दर्ज मिला। पुलिस ने रेखा से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने यह सिम कभी खरीदी ही नहीं और न ही उन्होंने या उनके परिवार ने इसका इस्तेमाल किया।
इसके बाद पुलिस ने सिम जारी करने की प्रक्रिया व दस्तावेजों की जांच की। पुलिस की माने तो पवन लोधी ने ग्राहक के दस्तावेज लेकर उसके नाम से सिम एक्टिवेट की औ उसे किसी दूसरे व्यक्ति को दे दिया बाद में इसी सिम का इस्तेमाल साइबर अपराध में किया गया, जिसमें 13040 रुपए की धोखाधड़ी सामने आई।
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।