शिवपुरी,शराब ने उजाडे घर तो महिलाओ ने शराब की दुकान उजाड दी, पेटिया फेकी और आग लगा दी

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग के अमोला थाना सीमा मे महिलाओ ने एक शराब की दुकान को उजाड दिया। मध्यप्रदेश के सागर जिले मे जहरीली शराब पीने से हुई मौतो के बाद नया अमोला क्रमांक-2 में शराब की दुकान पर करीब 60 से 70 महिलाओं ने धावा बोल दि दिया और महिला एकता जिंदाबाद, शराब दुकान बंद करी के नारे लगाते हुए दुकान में रखी करीब 100 पेटी आंग्रेजी, देशी शराब और बीयर की बोतलों को बाहर सड़क  पर फेंककर आग लगा दी।  इधर महिलाओं का आक्रोश देखकर दुकान के कर्मचारी मौके से भागकर बचे। 

पहले कच्ची शराब पर धावा बोला 
बताया जा रहा है कि सबसे पहले महिलाओं ने अमोला क्रमांक 3 में बिक रही कच्ची शराब को पकड़कर सड़क पर फेंका, उसके बाद सभी महिलाएं एकजुट होकर क्रमांक 2 की सरकारी मान्यत प्राप्त कलारी पर पहुंच गई। गुस्साई महिलाओं ने दुकान के अंदर घुसकर शराब की पेटियों को तोहना शुरू कर दिया। देखते ही देखते पूरी दुकान का स्टॉक बाहर सड़क पर बिखर गया। इस दौरान महिलाओं के साथ उनके छोटे-छोटे बच्चे भी मौजूद थे, जो बोतलें फैकते नजर आए। इस पटनाक्रम को देखकर आसपास मौजूद शराब की अन्य दुकानें भी बंद ही गई।

घटना के 2 घंटे बाद पहुंची पुलिस व आबकारी टीम, दी समझाइश
घटना की सूचना मिलते ही करीब 2 घंटे बाद आबकारी विभाग और अमोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने आक्रोशित महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। महिलाओं का कहना बया कि जब तक दुकान स्थायी रूप से बंद नहीं होगी, तब तक वे विरोध जारी रखेंगी। फिलहाल मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस ने महिलाओं को शांत कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पति शराब पीकर करते हैं मारपीट, पुलिस नहीं सुनती
महिलाओं का आरोप है कि उनके पति रोज शराब पीकर घर आते हैं और मारपीट व गाली-गलौज करते हैं। इससे उनका घर-परिवार बर्बाद हो रहा है। जब वे इसकी शिकायत लेकर थाने जाती हैं तो पुलिस कहती है कि शराब पिए हुए हैं, बाद में देखेंगे कहकर भगा दिया जाता है। जिम्मेदार कार्रवाई नहीं करते इसी से तंग आकर उन्होंने खुद ही शराब दुकान बंद कराने का फैसला लिया और दुकान में तोडफोड कर दी। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अब में गांव में शराब की दुकान किसी भी कीमत पर नहीं चलने देंगी।

आदेश पर आगे कार्रवाई होगी
अभी हम आक्रोशित लोगों व महिलाओं को समझाइश देकर शांत कर रहे है। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
योगेन्द्र सिंह सेंगर, थाना प्रभारी अमोला 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!