शिवपुरी, पिछोर बचाओ’ के मंच पर लोधी समाज का शक्ति प्रदर्शन, विधायक प्रीतम लोधी निशाने पर

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

पिछोर। पिछोर नगर के बस स्टैंड पर मंगलवार को सामाजिक न्याय एकता मंच के बैनर तले पिछोर बचाओ जन आक्रोश आमसभा का आयोजन हुआ। पूर्व में यह आयोजन लोधी समाज द्वारा किए जाने की चर्चा थी,लेकिन मंच पर कांग्रेस, भाजपा सहित अन्य दलों के लोधी समाज के नेता मौजूद रहे। आयोजकों ने शुरू में कहा कि यह कार्यक्रम किसी दल का नहीं है, न ही किसी का विरोध है,लेकिन पूरे कार्यक्रम में स्थानीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी को निशाने पर रखा गया।

सभा की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित पड़ेरिया ने की। मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह लोधी,कांग्रेस नेता अरविंद सिंह लोधी, जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी, बृजमोहन लोधी मुखिया, महेश डोंगर मंचासीन रहे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि हम रानी अवंती बाई के वंशज है। हमने अंग्रेजों को खदेड़ कर देश आजाद कराया। आज पिछोर में जगह-जगह अवैध शराब बिक रही है, जुआ-सट्टा चल रहा है।

राशन की कालाबाजारी हो रही है। इसे हम नहीं होने देंगे। मनीराम लोधी ने कहा कि चंदेरी के ग्राम महोली में सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ जो घटना हुई वह निंदनीय है। वहां महारानी अवंती बाई के सम्मान में सभी वर्ग बैठे थे। प्रशासन को झुकना पड़ा और प्रतिमा पुनः स्थापित हुई। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित पड़ेरिया ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ. सट्टा चरम पर है और प्रशासन रोकने में नाकाम है। 

यदि यह नहीं रुका तो उग्र आंदोलन होगा। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अरविंद लोधी ने कहा कि मनीराम लोधी के साथ हुई घटना से दुखी हूं। क्षेत्र में अत्याचार नहीं होने दूंगा। उन्होंने प्रशासन को 15 दिन में 11 सूत्रीय मांगों के निराकरण की चेतावनी देते हुए कहा कि नहीं तो कलेक्ट्रेट पर विशाल आंदोलन और पदयात्रा की जाएगी।

तहसीलदार को मांगों का दिया आवेदन
लोधी समाज ने एसडीएम के प्रतिनिधि तहसीलदार शिवशंकर गुर्जर को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गांव-गांव अवैध शराब बिक्री बंद करने, लूट. चोरी पर रोक, शासकीय विभागों में भ्रष्टाचार पर अंकुश, बाहरी असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई, सोशल मीडियापरजातिगत वैमनस्य फैलाने वालों पर रोक, महोली घटना के आरोपियों पर कार्रवाई, उचित मूल्य दुकानों की कालाबाजारी रोकने, स्कूलों की स्थिति सुधारने, आवारा पशु व नीलगायों से निजात, मूंगफली को भावांतर में शामिल करने, गोशालाओं को सुधारू करने और राजस्व के लंबित नामांतरण, सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण करने की मांग की गई।

आयोजन से पूर्व विधायक प्रीतम ने पूर्व विधायक पर किया था हमला
आज हुए इस आयोजन से दो दिन पहले पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने आयोजन के संबंध में पिछोर के पूर्व विधायक केपी सिंह पर जुबानी हमला किया था। विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कहा था कि यह पूरा कार्यक्रम पूर्व विधायक के इशारे पर हो रहा था। लोधी समाज में मुझे लेकर कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन पूर्व विधायक इस आयोजन के लिए पैसा खर्च कर कुछ अपने ही लोगों से यह बगावत करवा रहा है। आज के आयोजन के बाद अब राजनीतिक उठापठक की घटनाएं सामने आने की बातें आ रही है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!