Shivpuri News: पीएम श्री कन्या स्कूल मे बांटा गया कॉकरोच राइस, पके हुए चावल मे इल्लियां कैटवॉक कर रही थी

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

करैरा। स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए चल रही मध्यान्ह भोजन व्यवस्था पर गुरुवार को उस समय बवाल हो गया जब बच्चो को राइस के जगह खाने को कॉकरोच राइस दे दिया,इन पके हुए सफेद चावलो मे बडी बडी इल्लियां कैटवॉक  कर ही थी। छात्राएं भोजन कर ही रही थीं कि चावल में कीड़े देखकर उन्होंने खाना रोक दिया और तत्काल शिक्षकों को इसकी जानकारी दी,सरकारी व्यवस्था का यह सीन करैरा के शासकीय पीएम श्री एकीकृत कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का हैं। 

मामला सामने आते ही स्कूल में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन को बताया कि चावल में दिखाई दे रहे कीड़े सामान्य नहीं बल्कि बड़े आकार के हैं। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने मामले की जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने विद्यालय पहुंचकर मध्यान्ह भोजन और मौके पर रखे खाद्यान्न की जांच शुरू की।

थाली में परोसा चावल बना जांच का कारण
छात्राओं के लिए परोसे गए भोजन में चावल के साथ कीड़े मिलने की घटना ने भोजन की गुणवत्ता के साथ-साथ खाद्यान्न के रखरखाव पर भी सवाल खड़े कर दिए। छात्राओं का कहना था कि भोजन में इस तरह की गड़बड़ी पहली बार सामने नहीं आई है। छात्राओं के अनुसार पहले भी मध्यान्ह भोजन को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से स्थिति में सुधार नहीं हुआ। छात्रा सोनम ने बताया कि छात्राएं मध्यान्ह भोजन कर रही थीं। इसी दौरान चावल में बड़े-बड़े कीड़े दिखाई दिए। छात्राओं ने तत्काल शिक्षक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्कूल प्रबंधन सक्रिय हुआ और मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई।

शिकायत से जांच तक पहुंचा मामला
मामले की जानकारी करैरा एसडीएम अनुपम शर्मा तक पहुंची। एसडीएम ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर बीईओ मुकेश शर्मा और बीआरसी विनोद तिवारी विद्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने मध्यान्ह भोजन के साथ-साथ स्कूल में रखे खाद्यान्न की भी जांच की।
जांच के दौरान चावल में इल्लियां और कीड़े पाए गए। अधिकारियों ने खाद्यान्न की स्थिति और उसके रखरखाव को देखा तथा संबंधित मध्यान्ह भोजन समूह के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन तैयार किया।

जीरा राइस में स्वाद से ज्यादा सवाल
मध्यान्ह भोजन में चावल परोसे जाने की इस घटना ने व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस भोजन को छात्राओं के स्वास्थ्य और पोषण के लिए उपलब्ध कराया जाता है, उसी में कीड़े मिलने से खाद्यान्न की खरीद, भंडारण और भोजन तैयार करने की प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। सवाल यह भी है कि यदि चावल में पहले से इल्लियां और कीड़े मौजूद थे तो खाद्यान्न की नियमित जांच में यह स्थिति सामने क्यों नहीं आई?

समूह को तत्काल हटाया
बीईओ करैरा मुकेश शर्मा ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चावल में इल्लियां और कीड़े मिलने की सूचना के बाद मौके पर जांच कराई गई है। संबंधित समूह को तत्काल हटा दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विद्यालय के प्राचार्य बृजेंद्र बैस ने बताया कि चावल में इल्लियां और कीड़े मिलने की सूचना मिलते ही अधिकारियों को जानकारी दी गई थी। इसके बाद अधिकारियों ने विद्यालय पहुंचकर खाद्यान्न की जांच की।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!