Shivpuri News: सहायक प्रबंधक मुकेश ने किसानों के फर्जी हस्ताक्षर कर गबन किया, मामला दर्ज

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी भी-पैक्स विलोकलों के सहायक प्रबंधक ने किसानों के नाम से 2.80 लाख - रु. का फर्जी खाद व कैश लोन निकाल लिया। गबन के खिलाफ थाने में पहले आवेदन के तीन साल बाद एफआईजार दर्ज हुई है। समिति प्रबंधक की रिपोर्ट पर देहात थाना पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बहुउद्देशीय प्राथमिक साख सहकारी संस्था विलोकलां के तत्कालीन सहायक प्रबंधक मुकेश रावत ने किसानो के नाम से फर्जी तरीके से खाद व कैश लोन निकाल लिया। जांच में संस्था से 2.80 लाख रु. के गबन के चलते मोहनगढ़ निवासी मुकेश रावत को निलंबित कर दिया। मामले में एफआईआर दर्ज कराने देहात थाने में 14 अगस्त 2023 को पहला आवेदन दिया था। फिर 4 नवंबर 2024 को दूसरा आवेदन दिया। अब 24 सितंबर 2026 को तीसरे आवेदन पर मुकेश रावत के खिलाफ केस दर्ज हुआ। 

विलो​कलां समिति प्रबंधन पूजासिंह की रिपोर्ट पर 24 सितंबर की रात 10.20 बजे अपराध पंजीन्द्ध हुआ है। अपराध भले ही दर्ज हो गया है, लेकिन किसानों के नाम पर फर्जी तरीके से खाद व कैश लोन निकालने वाले सहायक प्रबंधक पर कार्रवाई में देरी पर सवाल उठ रहे हैं। जिले में सहकारी संस्थाओं में इस तरह के गबन के ऐसे और भी मामले सामने आने की संभावना है। ठेह सुहारा निवासी किसान रामदयाल धाकड़ ने संस्था को 35 हजार रु. की ऋण राशि संस्था में जमा करा दी। सहायक प्रबंधक मुकेश रावत ने यह राशि बैंक में जमा नहीं कराई।

1. बागौर निवासी ओपुत्र रमेशचंद्र व्यास के फर्जी हस्ताक्षर करके पहले परमिट से 24 अक्टूबर 2019 को 62800 रु. का डीएपी सखाद, दूसरे परमिट से 15 दिसंबर 2019 को 30500 रु. का सुपर खाद और तीस्से परमिट से 18 मार्च 2020 को 39890 रु. का डीएपी व यूरिया दर्ज कर दिया। किसान के नाम पर कुल 133190 रु. का फर्जी ऋण दर्ज कर दिया। खाद की उक्त राशि भी बैंक खाते में जमा नहीं कराई

2. क्रम सोरिया निवासी किसान पूरनसिंह पुत्र जगराम राठौर के नाम से मुकेश रावत ने खाद-बीज का कर्ज दर्ज कर दिया। पहले परमिट में 55200 रु., दूसरे में 56760 रु. का कर्ज चेक दर्ज कर दिया। शिकायत से पता चला कि मुकेश ने ही किसान के फर्जी हस्ताक्षर कर 19 अक्टूबर 2020 में 48 बोरी डीएपी, दूसरे परमिट पर 28 सितंबर 2018 में 44 बोरी का फर्जी ऋण निकाल लिया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!