Shivpuri News: बी-पैक्स छर्च फर्जीवाड़े में सहायक प्रबंधक और ब्रांच मैनेजर को भेजा जेल

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था (बी-पैक्स) छर्च में 16.78 लाख के कथित गबन मामले में रात में सहायक प्रबंधक और बैंक ब्रांच मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई। यही नहीं। छर्च थाना पुलिस ने कोतवाली पुलिस की कस्टडी से दोनों को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश किया। दोनों को जेल भेज दिया गया।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शिवपुरी की आमसभा के दौरान बी-पैक्स छर्च में फर्जीवाड़ा सामने आया। इसके बाद कलेक्टर अर्पित शर्मा ने राशि वसूलने के निर्देश दिए थे। बैंक के अंदर पुलिस कस्टडी में बैठाए रखने के बाद भी गबन की राशि जमा नहीं कराई गई। कलेक्टर के निर्देश पर बैंक महाप्रबंधक रमेश सिंह भदौरिया स्टाफ के साथ 23-24 सितंबर की दरम्यानी रात छर्च रवाना हुए। 

छर्च में तड़के 3.36 बजे एफआईआर दर्ज करा दी गई। पुलिस ने बी-पैक्स छर्च के सहायक प्रबंधक सत्यवीर यादव और पोहरी शाखा के ब्रांच मैनेजर नत्थीलाल शर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 316 (5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। दोनों को कोतवाली पुलिस की कस्टडी से लेकर गिरफ्तार किया गया। छर्च पुलिस ने गुरुवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को उप जेल पोहरी भेज दिया गया।

स्टॉक में 5.04 लाख रुपए का खाद मौके से गायब

बी-पैक्स छर्च के सहायक प्रबंधक सत्यवीर यादव ने 5 लाख 4 हजार 828 रुपए की खाद बिक्री राशि लेकर किसानों को खाद नहीं बांटी और राशि खाते में जमा नहीं कराई। जांच में निजी उपयोग की बात सामने आई। संस्था के अन्य खातों की जांच में भी खाद बिक्री की 11 लाख 74 हजार रुपए राशि बैंक में जमा नहीं कराने का खुलासा हुआ। बैंक रिपोर्ट में शाखा पोहरी के प्रभारी शाखा प्रबंधक नत्थीलाल शर्मा की संलिप्तता बताई गई। पुलिस ने धारा 316 (5) बीएनएस में केस दर्ज कर जांच शुरू की।

दोनों को जेल भेज दिया है
छर्च संस्था के सहायक प्रबंधक और पोहरी ब्रांच मैनेजर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया है। मामले में विवेचना कर रहे हैं। 
विनय शर्मा, थाना प्रभारी, पुलिस थाना छर्च

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!