शिवपुरी मे विघ्नहर्ता के उत्सव मे इंद्र का आगमन,बप्पा हुए छतिग्रस्त,जीरो गिट्टी बढाई मुश्किले

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। बीते सोमवार को गणेश चुर्तुर्थी का दिन था। शिवपुरी का महा उत्सव गणेश उत्सव का श्रीगणेश हो चुका है। शिवपुरी के भक्त तैयार है इस उत्सव को मनाने के लिए,गाजे बाजे और ढोल नागाडो के साथ श्रीजी की प्रतिताए अपने अपने स्थानो को पहुंच चुकी है,लेकिन शिवपुरी की नगर पालिका इस उत्सव मे विघ्न डाल दिया
,शिवपुरी की जर्जर सडको पर मुस्करा रहे गढडो को भरने के लए नगर पालिका ने जीरो गिट्टी डाल दी,वही इस पूरे इंद्र देव का गणेश उत्सव मे भाग लेने के लिए आगमन हो गया और पानी बरसने लगा जिससे जीरो गिट्टी वाले गढडो से जब वाहन निकल रहे थे तो वह फिसलने लगे। 

शहर की कस्टम गेट, कोर्ट रोड, निचला बाजार, आर्य समाज रोड, न्यू ब्लॉक, सदर बाजार स्कूल के पास की सड़क, टेकरी और प्रगति बाजार की सड़कें प्रमुख मार्गों में शामिल हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इन सड़कों की हालत पिछले तीन-चार साल से खराब है। सड़क निर्माण के लिए दो बार टेंडर प्रक्रिया होने के बावजूद काम जमीन पर शुरू नहीं हो सका है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन सड़कों का निर्माण करीब दो साल पहले हो जाना चाहिए था, वे अब तक इंतजार में हैं। त्योहार या किसी बड़े आयोजन से पहले गड्ढों पर गिट्टी और जीरा डालकर कुछ समय के लिए स्थिति संभालने का प्रयास किया जाता है, लेकिन बारिश के साथ यह अस्थायी मरम्मत भी बेअसर हो जाती है।

बारिश में गिट्टी बनी कीचड़ और फिसलन
नगर पालिका ने सोमवार को खुदी और खराब सड़कों पर गड्ढे भरने के लिए छोटी गिट्टी यानी जीरा डाला था। लेकिन इसके बाद हुई बारिश ने समस्या और बढ़ा दी। पानी के साथ गिट्टी फैलने से कई स्थानों पर कीचड़ और दलदल जैसे हालात बन गए हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यहां से निकलना विशेष रूप से जोखिम भरा हो गया है। सड़क पर फैली गिट्टी के कारण वाहनों के फिसलने की आशंका बनी हुई है। बाजार में लगातार वाहनों की आवाजाही और पैदल लोगों की भीड़ के बीच यह स्थिति परेशानी को और बढ़ा रही है।

नाली की टूटी जालियां बनीं जानलेवा
सड़क की बदहाली के साथ नालियों पर लगी लोहे की जालियां भी लोगों के लिए खतरा बनी हुई हैं। निचला बाजार और आर्य समाज रोड सहित कई जगह जालियां पुरानी होकर टूट चुकी हैं। आर्य समाज रोड पर सड़क के बीच टूटी जाली में वाहन फंसने की घटना भी सामने आ चुकी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक भारी वाहनों की आवाजाही से इन जालियों पर लगातार दबाव पड़ता है। जाली टूटने के बाद सड़क पर बना खुला हिस्सा वाहन चालकों के लिए अचानक सामने आने वाले खतरे जैसा है। रात के समय यह खतरा और बढ़ जाता है।

गणेश उत्सव में बढ़ेगी भीड़, फिर कैसे निकलेगी झांकी?
गणेश उत्सव के दौरान शहर के इन्हीं बाजार मार्गों पर बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। विमान और झांकियां निकलने के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ भी इन रास्तों पर जुटेगी। ऐसे में सड़क पर मौजूद गड्ढे, कीचड़ और टूटी जालियां आयोजन के दौरान बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहार से पहले कम से कम उन मार्गों की तत्काल मरम्मत की जानी चाहिए, जहां से झांकियां निकलनी हैं। साथ ही नालियों पर लगी क्षतिग्रस्त लोहे की जालियों को भी बदला जाना जरूरी है।

नपा बोली- टेंडर हो चुका, पीआईसी के बाद शुरू होगा काम
सीएमओ यशवंत राठौर ने बताया कि बाजार की सभी प्रमुख सड़कों का टेंडर अमृत-2 योजना के तहत हो चुका है। अब पीआईसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोहे की खराब जालियों को भी जल्द बदलवाया जाएगा।

इसी उत्सव के माहौल के बीच सोमवार को फिजिकल क्षेत्र में एक गणेश प्रतिमा ले जाते समय वह क्षतिग्रस्त हो गई। यह प्रतिमा 12 फीट से भी ऊंची थी। प्रतिमा काफी वजनी होने के कारण लोग उसे उठा नहीं पाए। इसके बाद क्रेन बुलाकर उसे ट्रॉली पर रखने की कोशिश की गई। इसी दौरान प्रतिमा का निचला हिस्सा टूट गया और वह क्षतिग्रस्त हो गई।

गनीमत रही कि निचला हिस्सा टूटने के बावजूद प्रतिमा गिरी नहीं और खड़ी रही। प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने के बाद उसे खंडित माना गया। इसके चलते पंडाल से जुड़े लोगों और मूर्तिकार के बीच विवाद हो गया। बाद में भुगतान को लेकर दोनों पक्षों में सहमति बनी और दूसरी गणेश प्रतिमा पंडाल में ले जाई गई। इसके बाद मामला शांत हुआ और स्थिति सामान्य हो सकी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!