कोलारस। मंगलवार की सुबह कोलारस थाना क्षेत्र के पूरनखेड़ी-गिलगवां रेलवे ट्रैक के बीच एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से एक 38 वर्षीय युवक की बेहद खौफनाक तरीके से मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि देखने वालों की रूह कांप गई; युवक का सिर कटकर उसके धड़ से कई फीट दूर जा गिरा।
पलक झपकते ही छिन गई जिंदगी
मृतक की पहचान ग्राम पूरनखेड़ी निवासी 38 वर्षीय घनश्याम जाटव पुत्र परमा जाटव मंगलवार की सुबह घनश्याम किसी काम से घर से निकला था और रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान उस ट्रैक पर एक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई। इससे पहले कि घनश्याम कुछ समझ पाता या खुद को बचा पाता, वह ट्रेन की भयंकर चपेट में आ गया।
खौफनाक था मंजर
ट्रेन की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टक्कर के बाद युवक का शरीर क्षत-विक्षत हो गया। उसका सिर धड़ से पूरी तरह अलग होकर दूर जा गिरा और रेलवे ट्रैक खून से लाल हो गया। सुबह-सुबह वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने जब यह वीभत्स मंजर देखा, तो उनके होश उड़ गए। तुरंत ही गांव वालों की भीड़ वहां जमा हो गई और कोलारस पुलिस को इस खौफनाक घटना की सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू की जांच
घटना की भनक लगते ही कोलारस थाना पुलिस की टीम तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले भीड़ को ट्रैक से दूर किया और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। इसके बाद शव के दोनों हिस्सों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
हादसा, लापरवाही या कुछ और ?
पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है और इस पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि यह महज़ एक हादसा था, जिसमें ट्रैक पार करते समय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, या फिर इस घटना के पीछे कोई और कारण है। पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके।
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।