शिवपुरी,प्रमोद शर्मा ने 50 से अधिक युवक युवतियो को बनाया अपना शिकार,32 लाख की ठगी

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

पवन पाठक @ पिछोर। शिवपुरी जिले की पिछोर थाना सीमा मे धोखाधडी का मामला समाने आया है। पिछोर मे  कॉलेजो मे एडमिशन दिलाने के नाम पर एक आफिस खोला गया था। इस आफिस के संचालन करने वाले प्रमोद शर्मा ने 50 से अधिक युवती युवतियो का अपना शिकार बनाया है। पुलिस को शिकायती आवेदन के साथ एक सूची सौंपी गई है इस सूची मे 53 नाम है और इन सभी 53 लोगो से 20 हजार से लेकर 2 लाख की वसूली की गई है,इस प्रकार 32 लाख की धोखाधडी की गई है पिछोर थाना पुलिस ने प्रमोद शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

आवेदन के अनुसार, प्रमोद शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी ग्राम मेहरा, तहसील भितरवार, जिला ग्वालियर, पिछोर में शिवपुरी रोड पर जीआईटीएम (GITM) नाम से एक कार्यालय संचालित करता था। वह छात्र-छात्राओं को दतिया, ग्वालियर और इंदरगढ़ के विभिन्न निजी कॉलेजों में डी.एल.एड., बी.एड. और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिलाने का दावा करता था।

पीड़ितों का कहना है कि राम राजा महाविद्यालय,राधाकृष्ण कॉलेज दतिया, रावतपुरा कॉलेज, दतिया,एस.वी. कॉलेज दतिया,शतिं कॉलेज दतिया, साई कृपा कॉलेज इंदरगढ़,आर.के. कॉलेज, इंदरगढ़,एस.एम.वाई. कॉलेज ग्वालियर,केयर कॉलेज,ग्वालियर,पीताम्बरा कॉलेज दतिया के नाम और अपने संपर्कों का हवाला देकर आरोपी ने उनका विश्वास जीत लिया। इसके बाद उसने अलग-अलग छात्रों से 20 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक की रकम नकद और ऑनलाइन माध्यम से वसूल ली। शिकायत में कहा गया है कि कुछ छात्रों का प्रवेश तो कराया गया, लेकिन उनकी फीस कॉलेजों में जमा नहीं कराई गई, जबकि कई छात्रों का प्रवेश ही नहीं कराया गया। जब छात्रों ने अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अब आरोपी का पिछोर स्थित कार्यालय बंद है और उसका मोबाइल नंबर भी लंबे समय से बंद आ रहा है। छात्रों का आरोप है कि वह लाखों रुपये लेकर फरार हो गया है। पीड़ितों का कहना है कि इस कथित धोखाधड़ी के कारण 53 छात्र-छात्राओं का पूरा शैक्षणिक सत्र प्रभावित हो गया। कई छात्रों का एक वर्ष बर्बाद होने की स्थिति बन गई है, वहीं उनके अभिभावकों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

शिकायत में पीड़ित छात्रों द्वारा दी गई राशि का भी उल्लेख किया गया है। आवेदन के अनुसार संस्कार गुप्ता से 60 हजार रुपये, अंशुल गुप्ता से 50 हजार रुपये, नीलेश लोधी से 2 लाख रुपये, मुकेश कुमार अहिरवार से 40 हजार रुपये, प्रियांशु पाठक से 65 हजार रुपये, ऋषभ राजा परमार से 70 हजार रुपये, ऋषभ रहोरा से 60 हजार रुपये, ध्रुव तिवारी से 60 हजार रुपये, आदित्य बुंदेला से 55 हजार रुपये, ऋषि चौहान से 55 हजार रुपये, कृष्णा पुरोहित से 55 हजार रुपये, हनी राजा परमार से 85 हजार रुपये, प्रफुल गुप्ता से 60 हजार रुपये, सिद्धि परमार से 35 हजार रुपये, प्रर्चुल जैन से 40 हजार रुपये, राहुल गुप्ता से 60 हजार रुपये, सत्यम गुप्ता से 75 हजार रुपये, पीयूष कंथेरे से 50 हजार रुपये, प्रिंस गुप्ता से 20 हजार रुपये, नीरज लोधी से 60 हजार रुपये, सुयश श्रीवास्तव से 55 हजार रुपये, नवीन पुरोहित से 25 हजार रुपये, शुभम जैन से 55 हजार रुपये, सुमित शर्मा से 70 हजार रुपये, सलोनी गुप्ता से 70 हजार रुपये, शिवानी चतुर्वेदी से 46 हजार रुपये, प्रतीक भार्गव से 60 हजार रुपये, सौनी सोनी से 50 हजार रुपये, सोभित वर्मा से 60 हजार रुपये, ध्रुव सिनोरिया से 60 हजार रुपये, आदर्श गुप्ता से 50 हजार रुपये, पलक गुप्ता से 50 हजार रुपये, गुंजन गुप्ता से 50 हजार रुपये, आयुषी शर्मा से 60 हजार रुपये, प्रशांत गुप्ता से 50 हजार रुपये, नीलकांत पाण्डे से 20 हजार रुपये, प्रियांश गुप्ता से 50 हजार रुपये, उमंग भार्गव से 20 हजार रुपये, अनुष्का गुप्ता से 70 हजार रुपये, जतिन शर्मा से 65 हजार रुपये, सत्यम शर्मा से 50 हजार रुपये, शुभम जैन से 50 हजार रुपये, मोहित शर्मा से 50 हजार रुपये, वेदांत शर्मा से 50 हजार रुपये, चंदा पाल से 62 हजार रुपये, गौरव जैन से 62 हजार रुपये, शिवम यादव से 62 हजार रुपये, तनिजा पाठक से 92 हजार रुपये, सौम्या पाठक से 92 हजार रुपये, चारू त्रिपाठी से 55 हजार रुपये, पूरन नरवरिया से 50 हजार रुपये, संस्था शर्मा से 50 हजार रुपये तथा यश भार्गव से 42 हजार रुपये प्राप्त किए गए।

आज 2 दर्जन से अधिक स्टूडेंटस पिछोर थाने पहुंचे थे,जहा इन्होने इस मामले की शिकायत की थी पिछोर थाना पुलिस ने इस मामले का गंभीरता से लेते हुए आरोपी के​ खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए मामला जांच मे ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!