शिवपुरी,ऑटो वाले ने की गगन खटीक की मारपीट,बचाने आए फूफा को भी पीटा,पढिए मामला

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली की सीमा मे आने वाले  लालमाटी इलाके में ऑटो में बैठने से मना करना एक परिवार के लिए विवाद की वजह बन गया। आरोप है कि ऑटो चालक अपने दो साथियों के साथ आया और सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद के बाद भतीजे और उसकी बुआ के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
आरोपियों ने दोनों को जमीन पर पटककर लात-घूंसों और पत्थर से पीटा। चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे महिला के पति यानी फरियादी के फूफा के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद आरोपी कथित तौर पर जान से खत्म करने की धमकी देकर मौके से चले गए।

पैदल घर जा रहे थे बुआ-भतीजे पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, संजय कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय गगन खटीक 29 जुलाई की रात अपनी बुआ ममता खटीक के घर लालमाटी स्थित पानी की टंकी के पास गया था। रात करीब 10 बजे गगन और उसकी बुआ पैदल अपने घर संजय कॉलोनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पानी की टंकी के पास एक ऑटो आकर रुका। ऑटो चालक ने दोनों से पूछा कि उन्हें कहां जाना है। गगन ने चालक से कहा कि वे पैदल ही अपने घर जा रहे हैं और उन्हें ऑटो से नहीं जाना है।

सवारी से मना किया तो शुरू हो गई बहस फरियादी का आरोप है कि ऑटो से जाने से मना करने की बात को लेकर चालक बहस करने लगा। इसी दौरान ऑटो चालक के साथ मौजूद दो अन्य लोग भी बाहर आ गए। आरोप है कि तीनों ने गगन और उसकी बुआ ममता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब दोनों ने गाली देने से मना किया तो विवाद और बढ़ गया। शिकायत के मुताबिक, तीनों आरोपियों ने गगन और ममता को जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों तथा पत्थर से मारपीट शुरू कर दी।

भतीजे के सिर में चोट, बुआ भी घायल मारपीट में गगन के सिर के बाईं ओर चोट लगी, जिससे खून निकल आया। इसके अलावा उसकी पीठ, कमर और बाएं पैर के टखने के पास भी चोटें आईं। वहीं, उसकी बुआ ममता खटीक के दाहिनी ओर कमर और दाहिने हाथ की हथेली में चोट लगने की बात शिकायत में कही गई है।मारपीट के दौरान दोनों की चीख-पुकार सुनकर ममता के पति राजू खटीक मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने राजू खटीक के साथ भी मारपीट शुरू कर दी और उन्हें जमीन पर पटककर लात-घूंसों से पीटा। राजू के दाहिने हाथ की कोहनी के पास चोट और खरोंच तथा बाएं माथे पर चोट आने की बात सामने आई है।

लोगों ने पहुंचकर कराया बीच-बचाव घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, लोगों ने घटना देखी और बीच-बचाव कर तीनों को अलग कराया। आरोप है कि इसके बाद तीनों हमलावरों ने धमकी दी कि यदि वे पुलिस थाने में रिपोर्ट करने गए तो उन्हें जान से खत्म कर दिया जाएगा। फरियादी के मुताबिक, ऑटो पर कोई नंबर दर्ज नहीं था। हालांकि, उसने पुलिस को बताया कि तीनों आरोपियों को सामने आने पर वह पहचान सकता है।

इलाज कराने के बाद थाने पहुंचा परिवार मारपीट में चोट लगने के बाद गगन, उसकी बुआ ममता और फूफा राजू इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। उपचार कराने के बाद गगन अपने फूफा और बुआ के साथ थाने पहुंचा और पूरी घटना की शिकायत पुलिस से की। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!